एक्सप्लोरर

गंगा-जमुनी तहजीब को बांटने की साजिश कर रही है बीजेपी: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कानपुर मंडल प्रभारी पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य ने कहा कि बीजेपी की समाज को तोड़ने वाली राजनीती को जनता के सामने रखना है ताकि लोग इनकी असलियत को पहचान सकें. उन्होंने कहा कि कांग्रेस, बसपा और सपा ने जनता को गुमराह करने का काम किया है.

कानपुर: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कानपुर मंडल प्रभारी पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य केंद्र बीजेपी की केंद्र और प्रदेश सरकार जोरदार हमला किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी गंगा-जमुनी तहजीब तहजीब को बांटने की साजिश कर रही है. धर्म के नाम पर राजनीती हो रही है, इसका समाज में नकारात्मक सन्देश जा रहा है. प्रदेश और देश की जनता में भय का माहौल बना हुआ है. मॉब लिचिंग की घटनाएं बढ़ी हैं. इससे इससे पहले इस तरह की वारदातें कभी नहीं हुई. कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है. मंडल प्रभारी रघुराज सिंह शाक्य पार्टी की समीक्षा बैठक करने के लिए आये थे. आने वाले लोकसभा चुनाव के सम्बन्ध में पार्टी के पदाधिकारी और शिवपाल सिंह यादव फैंस एसोशिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष चौबे के बैठक की. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि बीजेपी की जन विरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराना है. बीजेपी की समाज को तोड़ने वाली राजनीती को जनता के सामने रखना है ताकि लोग इनकी असलियत को पहचान सकें. उन्होंने कहा कि कांग्रेस, बसपा और सपा ने जनता को गुमराह करने का काम किया है. शाक्य ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार से हमारी मांग है कि किसान आयोग का गठन किया जाये. इसके साथ ही सभी फसलों के क्रय केंद्र खुलवाये जायें. उन्होंने कहा कि इस सरकार में किसानों का शोषण हो रहा है किसान आत्महत्या करने को मजबूर है. युवाओं के पास रोजगार नहीं है, युवा हाथो में डिग्री लेकर शहर और गांव छोड़ कर अन्य राज्यों में नौकरी के लिए पलायन कर रहे हैं. उनकी मांग है कि सरकार युवाओं को नौकरी दे या फिर उन्हें बेरोजगारी भत्ता दे.

उन्होंने मंहगाई के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा और कहा कि जिस तरह से लगातार पेट्रोल, डीजल और घरेलु गैस के दामो में इजाफा हुआ है उसका सीधा असर जनता पर पड़ रहा है. लोगों के पास रोजगार नहीं है बड़ी मुश्किल से दो वक्त की रोटी नसीब हो रही है. उन्होंने कहा कि कोई गरीब किसान या आम आदमी कैसे एक हजार रुपये का घरेलु सिलेंडर ले सकता है.सरकार ने उज्ज्वला योजना चलाकर सिलेंडर तो बांटे लेकिन अब जनता उन्हीं सिलेंडर को भरवाने में असमर्थ है. उन्होंने कहा कि हमारी 9 दिसंबर को लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर पार्क में होने वाले महारैली में पूरे प्रदेश से कई लाख लोग इकठ्ठा होंगे. महारैली की हमारी तैयारियां तेजी के साथ चल रही हैं. कानपुर मंडल से लगभग एक से डेढ़ लाख कार्यकर्ता पहुंचेगे. इस दौरान बड़ी संख्या में अन्य दलों से असंतुष्ट नेता और पदाधिकारी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की सदस्यता ग्रहण करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में भोर से ही गरज चमक के साथ जोरदार बारिश, बेहद ठंडा हुआ मौसम
दिल्ली में भोर से ही गरज चमक के साथ जोरदार बारिश, बेहद ठंडा हुआ मौसम
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget