एक्सप्लोरर

यूपी विधानसभा के अंदर मिला विस्फोटक, योगी बोले- 'ये आतंकी साजिश का हिस्सा, NIA करे जांच'

यूपी विधानसभा में विस्फोटक मिलने के बाद आज विधासभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यह घटना एक आतंकी साजिश का हिस्सा है. उन्होंने इस घटना की जांच एनआईए से कराने की बात कही है.

लखनऊ: यूपी विधानसभा में विस्फोटक मिलने के बाद आज विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यह घटना एक आतंकी साजिश का हिस्सा है. उन्होंने इस घटना की जांच एनआईए से कराने की बात कही है. सीएम योगी ने कहा कि एनआईए से इस घटना की जांच कराने के बाद अपराधी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यूपी विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, विस्फोटक मिलने का खुलासा

सीएम योगी ने कहा, ‘’विधानसभा के अंदर सुरक्षा की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की नहीं है. बल्कि यह जिम्मेदारी हम सब की है.’’ उन्होंने कहा है, ''सभी को अपनी-अपनी सुरक्षा के लिए सतर्कता बरतनी होगी.'' योगी ने कहा, ''जिसने भी यह साजिश रची है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.'' उन्होंने विधानसभा में मौजूद सभी विधायकों और मंत्रियों से अपील की की इस घटना के बाद एक निन्दीय प्रस्ताव पारित किया जाए.

500 ग्राम का विस्फोटक विधानसभा को उड़ाने के लिए काफी- योगी

योगी ने कहा, ''500 ग्राम का ये विस्फोटक विधानसभा को उड़ाने के लिए काफी था.'' उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि सुरक्षा को लेकर प्रत्येक सदस्य के लिए गाइडलाइन तय किए जाएं और सभी सदस्य इसका पालन करें. योगी ने कहा, ''विधानसभा के कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन किए जाने की जरूरत है.''

सीएम ने आगे कहा, ''ये घटना प्रदेश की 22 करोड़ की जनता के साथ जुड़ा हुआ है.'' उन्होंने कहा, वो कौन लोग हैं जो इसे सदन के अंदर लेकर आए, ये बड़ा सवाल है.'' योगी ने विधायकों और मंत्रियों से अपील करते हुए कहा कि फोन लेकर अंदर न आएं.

12 जुलाई को मिला था विस्फोटक

बता दें कि दो दिन पहले 12 जुलाई की सुबह यूपी विधानसभा के अंदर विस्फोटक मिलने का खुलासा हुआ है. फौरेंसिक जांच मे विस्फोटक मिलने की पुष्टि हुई है, हालांकि डेटोनेटर नहीं मिला है. यह विस्फोटक 150 ग्राम की मात्रा में मिला है.

12 जुलाई की सुबह यूपी विधानसभा के अंदर विस्फोटक मिला. ये उस जगह पर रखा था जहां तमाम पार्टियों के विधायक बैठते हैं. ये विस्फोटक समाजवादी पार्टी के विधायक मनोज पांडे की सीट के नीचे मिला है. मनोज ने सीएम योगी से विधानसभा की सुरक्षा और कड़ी करने की मांग की है.

सीसीटीवी से भी नहीं मिला कोई सुराग विधानसभा के अंदर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों से भी ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है जिससे पता चल सके कि ये विस्फोटक विधानसभा भवन के अंदर कौन लाया था.  बताया जा रहा है कि विधानसभा के अंदर ये विस्फोटक नीले रंग की पॉलीथीन में रखा गया था. भवन की सभी सीसीटीवी फूटेज की जांच की जा चुकी है. क्या है पीईटीएन? पीईटीएन बहुत शक्तिशाली प्लास्टिक विस्फोटक होता है. यह गंधहीन होता है इसलिए इसे पकड़ने में काफी मुश्किल आती हैं. खोजी कुत्ते और मेटल डिटेक्टर भी इसका पता नहीं लगा सकते. बहुत कम मात्रा में होने पर भी पीईटीएन से बड़ा धमाका हो सकता है. इसका सेना और खनन उघोग में भी इस्तेमाल किया जाता है. वह भी विशिष्ट और खास तरह के मामलों में ही पीईटीएन का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे हालात में विधानसभा तक पीईटीएन पहुंचना एक बड़ा सवाल है. बड़ी बात यह है कि यह कोई मेटल यानी धातु नहीं होता इसलिए एक्स-रे मशीन भी इसे नहीं पकड़ पाती. यह एक रासायनिक पदार्थ होता है.  साल 2011 में दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर हुए धमाके में भी पीईटीएन का इस्तेमाल किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
'आज चुनाव आयोग की छु्ट्टी है क्या?' UP MLC चुनाव के लिए वोटिंग के बीच अखिलेश का बड़ा आरोप
'आज चुनाव आयोग की छु्ट्टी है क्या?' UP MLC चुनाव के लिए वोटिंग के बीच अखिलेश का बड़ा आरोप
MLC Election Voting Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग

वीडियोज

Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget