एक्सप्लोरर

चुनाव की तारीखों का एलान होते ही पार्टियों में मची हलचल, जानें- किसने क्या कहा

नई दिल्ली: आज यूपी समेत पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है. चुनाव आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में एक चरण में, मणिपुर में दो चरण में और यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे. पांचों राज्यों में वोटिंग चार फरवरी को शुरू होकर आठ मार्च को खत्म होगी और 11 मार्च को नतीजे आ जाएंगे.

चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही हर तरफ हलचल बढ़ गई है. आपको बताते हैं कि किसने क्या कहा है- अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के मुख्यमंत्री arvind चार तारीख को गोवा और पंजाब दोनों में चुनाव है. इसका हम स्वागत करते हैं. पंजाब में लोगों की बुरी हालत है. लोग अकाली बीजेपी के गठबंधन को उठाकर फेंकना चाहते हैं. आप की ईमानदार सरकार को लाना चाहते हैं. अब लोगों को सपना पूरा करना चाहते हैं. लोग डरे हुए थे. सब लोग इंतजार कर रहे थे कि कब कोड लगेगा और खुलकर सामने आएंगे. अब लोग बिना डर के सामने आएंगे. आम आदमी पार्टी को यहां 100 से ज्यादा सीटें आएँगी. अमरिंदर सिंह, कांग्रेस नेता, पंजाब हमारा मुकाबला किसी से नहीं है. कांग्रेस अपने दम पर सरकार बनाएगी. हमने अपना मेनिफेस्टो विस्तारपूर्वक बनाया है, हमने किसानों से लेकर बेरोजगारी तक हर बात को अपने मेनिफेस्टो में शामिल किया है. हमने चुनाव आयोग से अनुरोध किया था कि लॉ एंड ऑर्डर के चलते चुनाव एक ही चरण में कराए जाएं. चुनाव की तारीखों का एलान होते ही पार्टियों में मची हलचल, जानें- किसने क्या कहा हम खुश हैं कि ऐसा किया गया. हम इस चुनाव में दोनों की पिटाई करेंगे. अकाली-दल बीजेपी की भी और आम आदमी पार्टी की भी. यहां पर केजरीवाल पर कोई भरोसा नहीं करता है. लोग सोचते हैं कि ये कहता कुछ और है और करता कुछ और है. शीला दीक्षित, यूपी में कांग्रेस की मुख्यमंत्री उम्मीदवार चुनाव की तारीखों का एलान होते ही पार्टियों में मची हलचल, जानें- किसने क्या कहा यूपी में सपा के साथ गठबंधन का फैसला हाईकमान लेगा. यूपी की राजनीतिक तस्वीर जो दो हफ्ते पहले थी वो आज नहीं है. तो उसके हिसाब से जो कदम उठाने पड़ेंगे, उठाएंगे. केशव प्रसाद मौर्या, यूपी, बीजेपी अध्यक्ष keshav यूपी की जनता कुशासन से मुक्ति चाहती है कमल खिलने जा रहा है. जनता ने मन बना लिया है. सपा, बसपा से लोग उब चुके हैं.  अखिलेश यादव का शासन काल दागदार है. उन्होंने कोई अच्छा काम नहीं किया है. ये सरकार अपराध पर लगाम ना लगा सकी, गुंडो को नियंत्रित नहीं कर पाई, भूमाफियाओं-खनन माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. संजय राउत, शिवसेना के प्रवक्ता यूपी में हम अकेले चुनाव लड़ेंगे. गोवा में हम एसजीपी और गोवा सुरक्षा मंच के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे और हमारा मुख्य मुद्दा नोटबंदी होगा. ओम माथुर, बीजेपी के यूपी प्रभारी हम विकास के मुद्दे पर लड़ेंगे, राम मंदिर का कोई मुद्दा नहीं है. हमारा फोकस पहले से ही 2017 के चुनाव पर था. यूपी के लोग यहां की सरकार से खुश नहीं हैं.

आपको बता दें कि गोवा, पंजाब और उत्तराखंड में एक-एक चरण में, मणिपुर में दो चरण तथा उत्तर प्रदेश सात चरणों में मतदान संपन्न होंगे. गोवा और पंजाब में चार फरवरी को वोट डाले जाएंगे, जबकि उत्तराखंड में 15 फरवरी को मतदान होगा. मणिपुर में दो चरणों में मतदान होंगे, जिनमें से पहले चरण का मतदान चार मार्च को और दूसरे चरण का आठ मार्च को होगा.

 

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 403 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होंगे. पहले चरण का मतदान 11 फरवरी, दूसरे चरण का 15 फरवरी, तीसरे चरण का 19 फरवरी, चौथे चरण का 23 फरवरी, पांचवें चरण का 27 फरवरी, छठो चरण का चार मार्च को और सातवें व अंतिम चरण का मतदान आठ मार्च को होगा. सभी राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना 11 मार्च को होगी.

FULL INFORMATION यूपी विधानसभा चुनाव : सात चरणों में पड़ेंगे वोट, 11 मार्च को आएंगे नतीजे पंजाब में 4 फरवरी को होंगे विधानसभा के चुनाव, 11 मार्च को आएंगे नतीज़े उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: 15 फरवरी को सभी 70 सीटों पर मतदान, 11 मार्च को आएंगे नतीजे मणिपुर में 2 चरणों में 4 मार्च और 8 मार्च को होगी वोटिंग, 11 मार्च को आएंगे नतीजे गोवा में में 4 फरवरी को होंगे विधानसभा के चुनाव, 11 मार्च को आएंगे नतीजे जानें- कब खत्म हो रहा है यूपी सहित पांच राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल यूपी सहित पांच राज्यों में आचार संहिता लागू, जानें- क्या होती है आचार संहिता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget