एक्सप्लोरर

शिकायत करने पहुंचे शख्स से बोले पुलिसवाले- पहले चिकन, पिज़्ज़ा मंगाओ फिर मिलेगी FIR की कॉपी

लखनऊ पुलिस पर एक ऐसा आरोप लगा है जो वाकई बेहद गंभीर है. FIR कराने पहुंचे एक शख्स से पुलिसवालों ने चिकन और पिज्जा की मांग कर डाली.

लखनऊ: यूपी पुलिस के एक दारोगा और कांस्टेबल बेहद गंभीर आरोप लगे हैं. रोहित बेरी एक रेस्टोरेंट के मालिक है. आईपीएस अफ़सर का बेटा बन कर किसी ने उनके साथ धोखाधड़ी कर दी. पुलिस वाले रोहित का मुक़दमा नहीं लिख रहे थे. तो वे इलाक़े के एएसपी के पास पहुंचे. उन्होंने तुरंत हसनगंज थाने में फ़ोन कर केस दर्ज करने को कहा.

रोहित बेरी फिर हसनगंज थाने पहुंचे और अपनी आपबीती बताई. वहां मौजूद दारोगा राघवेंद्र कुमार ने केस लिख लिया और खाने के ऑर्डर की एक लंबी लिस्ट पकड़ा दी.

दो प्लेट बार्बिक्यू चिकन, दो मंचूरियन, दो चिकन पिज़्ज़ा, दो आलू लहसुन परांठा, एक पनीर परांठा, दो प्लेट नूडल्स, दो प्लेट फ़्रेंच फ़्राई. दारोगा ने कहा,"शाम में जब एफ़आइआर की कॉपी लेने आना तो खाने का ऑर्डर भी साथ लाना."

रोहित का निरालानगर में रिफ़्यूल के नाम से एक कैफ़े है. शिवेंद्र नाम के एक व्यक्ति ने आईपीएस के बेटे के बर्थ डे पार्टी के लिए ऑर्डर कराया. कैफ़े वाले ने 15 हज़ार का बजट बताया. जब पूरा पेमेंट माँगा तो शिवेंद्र ने पुलिस लाइन चलने को कहा. जब कैफ़े का कर्मचारी विपिन साथ गया तो शिवेंद्र ने बताया आईपीएस अधिकारी मीटिंग में हैं. साथ ही यह भी कहा कि पेमेंट देने के लिए कुछ छोटे नोट चाहिए. विपिन उसकी बातों में आ गया और शिवेंद्र को 7 हज़ार रूपये दे दिए. और फिर ग़ायब हो गया.

इसी धोखाधड़ी की शिकायत लेकर रोहित पुलिस थाने गए थे. रात में जब कैफ़े से खाने का ऑर्डर पहुंचा तो इंस्पेक्टर हरि प्रसाद अहिरवार ने उसे लौटा दिया. पुलिसवालों के खाना मांगने की ख़बर जब लखनऊ के एसएसपी दीपक कुमार तक पहुँची. तो वे बेहद नाराज़ हुए. उन्होंने एएसपी को जांच के आदेश दिए हैं. दीपक कुमार ने कहा,"जांच में अगर बात सही निकली तो फिर कड़ी कार्रवाई होगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट
जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget