एक्सप्लोरर

गश्त के दौरान पेड़ से टकराई जीप, दारोगा की मौत, होमगार्ड और ड्राइवर घायल

यूपी के बरेली में रात की गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों की जीप अनियंत्रित होकर के पेड़ से जा टकराई जिसमें एक दारोगा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो होमगार्ड और एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बरेली: यूपी के बरेली में रात की गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों की जीप अनियंत्रित होकर के पेड़ से जा टकराई जिसमें एक दारोगा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो होमगार्ड और एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं दारोगा की मौत से पुलिस महकमे में गम का माहौल है. आंवला थाने में तैनात एसआई श्रीकांत रात में थाने की जीप से गश्त पर निकले थे. जीप में उनके साथ चालक सुखेन्द्र और दो होमगार्ड धर्मपाल और विजयपाल भी सवार थे. सुबह तड़के गश्त से लौटते समय भमोरा रोड पर होली फैमली स्कूल के पास सामने से तेज रफ्तार ट्रक आ गया. जीप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिसके कारण जीप में सवार सभी पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर दारोगा श्रीकांत को मृत घोषित कर दिया गया जबकि चालक और दोनों होमगार्ड का इलाज किया जा रहा है. आंवला थाने में 8 दिन पहले ही मिली थी पोस्टिंग दारोगा श्रीकांत की आठ दिन पहले ही आंवला थाने में पोस्टिंग हुई थी. दारोगा की मौत के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई. वहीं घायल पुलिसकर्मियों का हाल चाल जानने के लिए एसएसपी मुनिराज अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बताया कि हादसे में दारोगा की मौत हो गई है उनके घर वालों को सूचित कर दिया गया है. घायल सभी पुलिसकर्मियों का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है. सभी घायलों को उचित इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि दारोगा की दुर्घटना में हुई मौत से पुलिस विभाग ने एक होनहार दारोगा को खो दिया है. मुजफ्फरनगर के निवासी थे श्रीकांत गौरतलब है कि श्रीकांत दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल थे और यूपी में हुई सब इंस्पेक्टर की भर्ती के दौरान दारोगा बने थे. श्रीकांत 2015-16 बेंच के थे और जिला मुज्जफरनगर के गांव पीनना थाना नगर कोतवाली निवासी थे. उनकी मौत की खबर लगते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया. दारोगा अपने पीछे अपनी पत्नी, दो मासूम बच्चे, माता पिता को छोड़ गए. कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा सरकार करेगी पूरी मदद आंवला के विधायक और सिचाई मंत्री धर्मपाल सिंह भी अस्पताल पहुंचे. उन्होंने एसएसपी मुनिराज से बात कर परिवार को हर सम्भव मदद दिलाने को कहा. मीडिया से बात करते हुए धर्मपाल सिंह ने कहा कि एसआई श्रीकांत बहुत ही ईमानदार और मेहनती थे. रात में भी वो ड्यूटी पर ही निकले थे और दुर्घटना में उनकी मौत हो गई. उन्होंने कहा जान की कोई कीमत नहीं होती है. लेकिन सरकार, शासन और प्रशासन सब मृतक दारोगा के परिवार के साथ है. उन्हें सरकार से हर सम्भव मदद दिलवाई जाएगी. उन्होंने कहा कि वो खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस बारे में बात करेंगे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
संजय राउत का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी देश की भावना को...'
संजय राउत का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी देश की भावना को...'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
बांकीपुर में मतदान की रफ्तार तेज, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में मतदान की रफ्तार तेज, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget