एक्सप्लोरर

पीएम मोदी पर आपत्तिजनक ट्वीट करने वाली कांग्रेस नेता राम्या पर केस दर्ज

कांग्रेस की नेता दिव्य स्पंदन उर्फ राम्या के ख़िलाफ़ लखनऊ में केस दर्ज हो गया है. उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है. दिव्य कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल की हेड भी हैं.

लखनऊ: कांग्रेस की नेता दिव्य स्पंदन उर्फ राम्या के ख़िलाफ़ लखनऊ में केस दर्ज हो गया है. उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है. दिव्य कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल की हेड भी हैं. उन्होंने 24 सितंबर को मोदी के बारे ट्वीट किया था. लखनऊ के रिज़वान अहमद ने पुलिस में दिव्य स्पंदन के ख़िलाफ़ शिकायत की थी. उन्होंने पुलिस से देशद्रोह का मुक़दमे दर्ज करने की चिट्ठी दी थी. रिज़वान का आरोप था कि राम्या ने देश के प्रधान मंत्री का अपमान किया है. हालांकि शुरूआती जांच के बाद पुलिस ने इस आरोप को ग़लत माना. लखनऊ के गोमतीनगर पुलिस थाने में दिव्य स्पंदन के ख़िलाफ़ आईटी एक्ट और आईपीसी की धारा 505(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है. यूपी के डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर प्रवीण कुमार ने बताया कि कुछ लोगों ने देशद्रोह का केस होने की अफ़वाह फैला दी थी. ऐसा नहीं है. इस मामले में देशद्रोह का मुक़दमा नहीं बनता है. लखनऊ पुलिस ने दिव्य स्पंदन के ख़िलाफ़ जांच शुरू कर दी है. उन्होंने अपने ट्वीट में देशद्रोह का क़ानून ख़त्म करने की मांग की है. लेकिन पीएम मोदी पर किए अपने आपत्तिजनक कमेंट पर दिव्य ने कोई अफ़सोस नहीं जताया है. उन्होंने इस मुद्दे पर उनका समर्थन करने वालों को शुक्रिया कहा है. आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस के बाकी नेता भी राफेल डील को लेकर प्रधानमंत्री को निशाने पर ले रहे हैं. सोशल मीडिया समेत अन्य सार्वजनिक जगहों पर पीएम मोदी के खिलाफ एक खास तरह की टिप्पणी की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
कोटा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को देंगे 4-4 लाख
कोटा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को देंगे 4-4 लाख
इंदौर अर्बन कॉन्क्लेव-2026: शहरों के भविष्य पर सीएम मोहन यादव का खास फोकस
इंदौर अर्बन कॉन्क्लेव-2026: शहरों के भविष्य पर सीएम मोहन यादव का खास फोकस

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget