एक्सप्लोरर

पुलिस कांस्टेबल ने मामूली विवाद में कार सर्विस सेंटर में की फायरिंग

सिपाही द्वारा फायरिंग कर दहशत फैलाने की यह पूरी वारदात सर्विस सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है.

इलाहाबाद : यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के शहर इलाहाबाद में पुलिस के एक कांस्टेबल द्वारा गुंडागर्दी करते हुए सरेआम फायरिंग किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस हेडक्वार्टर में तैनात इस सिपाही ने कार सर्विस सेंटर में मामूली सी बात पर एक शख्स को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी. गनीमत यह रही कि फायरिंग में निशाना चूक जाने की वजह से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा.

वारदात को अंजाम देने के बाद सिपाही मौके से भाग निकला. सिपाही द्वारा फायरिंग कर दहशत फैलाने की यह पूरी वारदात सर्विस सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपी सिपाही रमेश तिवारी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. अफसरों का कहना है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ निलंबन की भी कार्रवाई की जाएगी.

हैरान कर देने वाला यह सनसनीखेज मामला इलाहाबाद के शिवकुटी इलाके का है. यहां मारुति कार के सर्विस सेंटर पर रविवार दोपहर को कई लोग सर्विस कराने पहुंचे थे. पहले गाड़ी सर्विस कराने को लेकर पीएचक्यू में तैनात पुलिस कांस्टेबल रमेश तिवारी और गुड्डू नाम के कारोबारी में कुछ कहासुनी हुई.

कुछ देर बाद कारोबारी गुड्डू जब फोन पर किसी से बात कर रहा था तभी सिपाही रमेश ने अपनी रिवाल्वर से कारोबारी को निशाना बनाकर उस पर फायरिंग कर दी. गोली उसको छूते हुए निकल गई. फायरिंग होते ही सर्विस सेंटर में अफरा तफरी मच गई और लोग डरकर इधर-उधर भागने लगे. सीसीटीवी में कैद तस्वीरों के आधार पर पुलिस ने फायरिंग करने वाले की पहचान कांस्टेबल रमेश तिवारी के तौर पर की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget