एक्सप्लोरर

कोरोना से बचाव के लिए पीएम मोदी ने की सीएम नीतीश की तारीफ, कहा- आपकी जय जयकार करता रहूंगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जरिए गरीब कल्याण रोजगार अभियान का शुभारंभ किया. इस दौरान पीएम मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की.

पटनाः विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामों की सराहन की है. पीएम मोदी ने कहा कि कोई आपकी (नीतीश कुमार) की तारीफ करे या न करें लेकिन वह उनकी जय-जयकार करते रहेंगे. दरअसल गरीब कल्याण रोज़गार अभियान के लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार के खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड के तेलिहार ग्राम पंचायत से गरीब कल्याण रोजगार अभियान का शुभारंभ किया. इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए.

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र की गरीब कल्याण रोजगार अभियान के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया. मुख्यमंत्री ने पीएम के सामने बिहार में हो रहे कामों की चर्चा की साथ ही बिहार को विशेष सहायता देने की गुजारिश भी की.

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार में उद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार से विशेष सहयोग की गुहार लगाई. उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योगों की कमी है. इसे बढ़ावा देने के लिए विशेष सहायता के रूप में जीएसटी और आयकर में केंद्र सरकार की ओर से छूट दी जाए. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग के लिए आवंटित 25 हजार करोड़ की राशि को और बढ़ाया जाए ताकि बिहार जैसे राज्यों में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा मिल सके. इससे यहां के लोगों को ज्यादा से ज्यादा काम मिलेगा.

हालांकि, प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री के इस आग्रह पर तो कुछ नहीं कहा लेकिन सीएम नीतीश की पीठ ठोकी. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "आप हकदार हैं इस प्रशंसा के, दुनिया में बहुत तरह के लोग हैं हमारे देश में भी कुछ लोग ऐसे हैं जो आपकी पीठ नहीं थपथपाएंगे. लेकिन कोई पीठ थपथपाए या ना थपथपाए मैं आपकी जय जयकार करता रहूंगा. मैं आपके पराक्रम की बात दुनिया वालों के सामने करता रहूंगा. आपने अपने हज़ारों लाखों लोगों को कोरोना से बचाने का पुण्य काम किया है. आप सब स्वास्थ्य रहिये आगे बढ़िए और आपके साथ देश भी आगे बढ़े इसके लिए मेरी आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं हैं.’’

विदेश मंत्रालय की चीन को दो टूक- गलवान घाटी भारत का हिस्सा है 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'सपा पार्टी नहीं, एक परिवार का समूह', मंत्री कपिल देव अग्रवाल का अखिलेश पर निशाना
'सपा पार्टी नहीं, एक परिवार का समूह', मंत्री कपिल देव अग्रवाल का अखिलेश पर निशाना
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
दिल्ली की हवा पिछले दिन की तुलना में खराब, अगले 3 दिन का आया अपडेट
दिल्ली की हवा पिछले दिन की तुलना में खराब, अगले 3 दिन का आया अपडेट

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget