एक्सप्लोरर

बीते समय की बात कर समाज में नफरत फैलाते हैं मोदी: राहुल

अमेठी दौरे पर आए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेन्‍द्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि पहले के प्रधानमंत्रियों के विपरीत मोदी भविष्‍य की बजाय बीते हुए समय की बात करते हैं और समाज में नफरत और गुस्‍सा फैलाकर लोगों को आपस में लड़ाते है.

अमेठी: अमेठी दौरे पर आए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेन्‍द्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि पहले के प्रधानमंत्रियों के विपरीत मोदी भविष्‍य की बजाय बीते हुए समय की बात करते हैं और समाज में नफरत और गुस्‍सा फैलाकर लोगों को आपस में लड़ाते हैं. राहुल ने रामनगर में एक स्‍कूल का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को सम्‍बोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा “आप जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के अलावा अटल बिहारी वाजपेयी को भी देखिये, वे सब भविष्‍य की बात करते थे. आज के हमारे प्रधानमंत्री भविष्‍य की बात नहीं करते, बल्कि दिन भर बीते हुए समय की बात करते हैं. नफरत और गुस्‍सा फैलाते हैं. एक धर्म और जाति के व्‍यक्ति को दूसरे से लड़ाते हैं.”

राहुल ने कहा कि 15 लाख रुपये दिलाने का वादा करने वाले नरेन्‍द्र मोदी ने किसी को कुछ देने की बजाय नोटबंदी करके जो लोगों की जेब में था, वह भी निकाल लिया. वह पैसा नीरव मोदी को दे दिया गया. राहुल ने कहा कि आज आप एटीएम से नहीं निकाल पा रहे हैं. नोटबंदी से हिन्‍दुस्‍तान की अर्थव्‍यवस्‍था को जबर्दस्‍त नुकसान हुआ. मोदी अपने ‘मन की बात’ में राफेल, नीरव मोदी, ललित मोदी और विजय माल्‍या का नाम कभी नहीं लेंगे. बस, भाषण होते जा रहे हैं और देश का समय ज़ाया हो रहा है.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज का युवा रोजगार के सिवा और कुछ नहीं चाहता. हमारे प्रधानमंत्री एक के बाद एक भाषण देते हैं लेकिन जो सबसे जरूरी काम है, वह नहीं कर पाते हैं. पिछले साल पूरे देश में एक लाख से कम युवाओं को रोजगार मिला है. उन्‍होंने कहा कि मोदी हिन्‍दुस्‍तान के 15 सबसे अमीर लोगों का ढाई लाख करोड़ रुपया माफ कर सकते हैं. नीरव मोदी को 30 हजार करोड़ रुपये देकर भगा सकते हैं, राफेल हवाई जहाज के ठेके में अपने मित्र को 45 हजार करोड़ रुपये दे सकते हैं लेकिन हिन्‍दुस्‍तान के किसान के कर्ज का एक रुपया भी माफ नहीं कर सकते.

राहुल ने कहा कि जहां भी देखो हिंसा बढ़ती जा रही है. महिलाओं पर अत्‍याचार हो रहा है. ब‍च्‍चों को मारा जा रहा है, और जो मार रहे हैं, उनकी रक्षा की जा रही है. प्रधानमंत्री एक शब्‍द नहीं कह रहे हैं. देश सुनना चाहता है, कि मोदी इन घटनाओं के बारे में क्‍या सोचते हैं. यह हिन्‍दुस्‍तान की सच्चाई है और इसके खिलाफ कांग्रेस लड़ रही है.

राहुल ने कहा कि वह अमेठी को हिन्‍दुस्‍तान का ‘नॉलेज सेंटर’ बनाकर दिखाएंगे. इसकी नींव पड़ चुकी है. उन्होंने कहा कि केन्‍द्र सरकार चाहे कितना भी रोकने की कोशिश करे, फूड पार्क, ट्रिपल आईटी और हिन्‍दुस्‍तान पेपर मिल छीन ले लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ेगा. अमेठी दुनिया का मशहूर एजूकेशन हब बनेगा, इसे कोई नहीं रोक सकता.

कांग्रेस अध्‍यक्ष ने कहा कि अमेठी में हमने छह राष्‍ट्रीय राजमार्ग बनाये हैं. पास में फुरसतगंज में एयरपोर्ट और राष्‍ट्रीय उड़ान एकेडमी है. इन तीनों चीजों को जोड़ा जाएगा. आज से 10-15 साल बाद कैलीफोर्निया और सिंगापुर के साथ अमेठी का नाम लिया जाएगा. इससे पहले राहुल ने कहा कि चाहे वह राफेल का मामला हो या नीरव मोदी का मामला हो, प्रधानमंत्री के पास लोकसभा में 15 मिनट भाषण देने का समय नहीं है. अगर वह 15 मिनट समय दे दें, तो लोकसभा में खड़े नहीं हो पाएंगे.

राहुल ने गौरीगंज के मझगवां में एक जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी अमेठी का सर्वांगीण विकास करना चाहती है लेकिन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार यहां के लिए प्रस्तावित ज्यादातर परियोजनाओं को दूसरी जगह ले गई. इनमें ट्रिपल आईटी, मेगा फूड पार्क और पेपर मिल की परियोजनाएं भी शामिल हैं, जिनसे हजारों युवाओं को रोजगार मिलता.

हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष ने वादा किया कि वह फूड पार्क समेत कुछ परियोजनाओं को वापस अमेठी लाने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा कि जब तक युवा बेरोजगार है तब तक देश का विकास नहीं हो सकता. राहुल ने जामो विकासखंड के मझगवां में एक सामुदायिक मिलन केंद्र समेत कुछ परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget