एक्सप्लोरर

यूपी के मथुरा में बोले पीएम मोदी- आतंक की जड़ें हमारे पड़ोस में पनप रही हैं

यूपी के मथुरा में पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आतंक की जड़ें हमारे पड़ोस में पनप रही हैं लेकिन हम इसका मजबूती से सामना कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे.

मथुरा: यूपी के मथुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पशु रोग उन्मूलन कार्यक्रम लॉन्च किया. उन्होंने पशुओं के पैर और मुंह के रोगों को दूर करने, टीकाकरण, स्वास्थ्य से जुड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण किया.

इस मौके पर उन्होंने आतंकवाद को लेकर भी कई बातें कहीं. उन्होंने कहा आज आतंकवाद एक वैश्विक समस्या है जिसने विचारधारा का रूप ले लिया है. उन्होंने साथ ही कहा कि आतंक की जड़ें हमारे पड़ोस में पनप रही हैं लेकिन हम इसका मजबूती से सामना कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे.

उन्‍होंने कहा कि आतंकवादियों को पनाह और प्रशिक्षण देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भारत पूर्ण रूप से सक्षम है और हमने इसे करके दिखाया भी है.

उन्होंने कहा,"आज का दिन ऐतिहासिक दिन है. लगभग एक सदी पहले विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका के शिकागो में ऐतिहासिक भाषण दिया था. लेकिन ये देखिए कि आज ही के दिन 11 सितंबर 9/11 अमेरिका में ही ऐसा हमला हुआ था जिसे देखकर दुनिया दहल गई थी.'

प्रधानमंत्री ने कहा, कि आज आतंकवाद एक विचारधारा बन गया है जो किसी सरहद से नही बंधा है और एक वैश्विक समस्या है जिसकी जड़ें हमारे पड़ोस में विषबेल की तरह फलफूल रही हैं. इस विचारधारा को आगे बढ़ाने वालों, आतंकवादियों को पनाह और प्रशिक्षण देने वालों के खिलाफ आज पूरे विश्व को संकल्प लेने और कड़ी कार्रवाई की जरूरत हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा, 'भारत अपने स्तर पर इस चुनौती से निपटने में पूरी तरह सक्षम है और हमने यह दिखाया भी है और आगे भी दिखायेंगे. आतंकवादी कानून को कड़ा करने का फैसला भी इसी दिशा में किया गया एक प्रयास है. अब संगठनों का नाम बदलकर अपने कारनामों को नही छुपा पायेंगे. समस्या चाहे आतंक की हो, प्रदूषण की हो, बीमारी की हो, हमें मिलकर इनको पराजित करना है. आइए, हम इसका संकल्प लें.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'न सरकार की कृपा है, न मेरी अनुकंपा...' लखनऊ में CM योगी का बड़ा बयान
'न सरकार की कृपा है, न मेरी अनुकंपा...' लखनऊ में CM योगी का बड़ा बयान
गोंडाः CEC के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, इस्तीफा और गिरफ्तारी की मांग
गोंडाः CEC के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, इस्तीफा और गिरफ्तारी की मांग
गुरुग्राम के स्टेडियम में 4 दिन खड़ा रहा CM का हेलीकॉप्टर, खिलाड़ी परेशान
गुरुग्राम के स्टेडियम में 4 दिन खड़ा रहा CM का हेलीकॉप्टर, खिलाड़ी परेशान
'रामलला के दर्शन से वोट बैंक खिसकने का डर', अखिलेश पर डिप्टी CM मौर्य का निशाना
'रामलला के दर्शन से वोट बैंक खिसकने का डर', अखिलेश पर डिप्टी CM मौर्य का निशाना

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Embed widget