एक्सप्लोरर

वाराणसी: पीएम मोदी के फैन ने मंदिर में चढाया सवा किलो सोने का मुकुट, लोक कलाकारों ने बनाए गीत

वाराणसी में पीएम मोदी के एक प्रशंसक ने संकटमोचक मंदिर में सवा किलो सोने का मुकुट चढाया है. वहीं कुछ लोक कलाकारों ने पीएम मोदी के लिए जन्मदिन गीत तैयार किए हैं.

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है. देश के तमाम दिग्गज उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं वहीं उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोग भी उन्हें अपने ही अंदाज में बधाई दे रहे हैं. एक शख्स ने जहां मंदिर में सोने का मुकुट अर्पित किया है वहीं लोक कलाकारों ने भी पीएम के लिए गीत बनाए हैं.

चढाया सोने का मुकुट

पीएम मोदी के एक प्रशंसक अरविंद सिंह ने सोमवार को वाराणसी के संकटमोचक मंदिर में सवा किलो सोने का मुकुट चढाया. उन्होंने कहा,"मैंने संकल्प लिया था कि यदि दोबारा मोदी जी की सरकार बनती है तो मैं भगवान हनुमान को सोने का मुकुट अर्पित करूंगा." पूरा वाराणसी समेत देश भर में इस बात की चर्चा हो रही है.

पीएम मोदी के लिए खास गीत

वाराणसी के कुछ कलाकारों ने तो उनके लिए गीतों की रचना कर डाली है. गीतकार केडी ने गीत लिखे और गायक अमलेश शुक्ला ने इन गीतों को अपनी आवाज दी है. तबले और हारमोनियम वालों के साथ मिल कर जो जुगलबंदी हुई है उससे ये गीत वाकई अच्छे बन पड़े हैं और यकीनन पीएम मोदी के चाहने वालों को पसंद आएंगे.

नए भारत के निर्माणकर्ता हैं मोदी- महेंद्र नाथ पांडे

वाराणसी में केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संकट मोचन मंदिर आए थे जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान विश्वकर्मा से करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी, नए भारत के एक विशेष निर्माणकर्ता हैं.

उन्होंने कहा,"आज के युग के आधुनिक श्री विश्वकर्मा जी के आशीर्वाद जिन पर है और नए भारत के एक विशेष निर्माणकर्ता श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भगवान से यही प्रार्थना है कि उन्हें स्वस्थ और प्रसन्न चित्त और दीर्घायु रखे ताकि भारत का सब प्रकार से अंतर विकास और भारत का गौरव देश और दुनिया में बढ़ता रहे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget