एक्सप्लोरर

आज से शुरू हुआ चैत्र नवरात्र का पर्व, पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी रखेंगे व्रत

नई दिल्ली/लखनऊ:  आज से चैत्र नवरात्र की शुरूआत हो गयी है. देशभर में देवी मां की सुबह से ही पूजा शुरू हो गयी है. आज से अगले नौ दिनों तक देवी के नौ रूपों की पूजा चलती रहेगी, देशभर में करोड़ों श्रद्धालु अगले नौ दिनों तक देवी मां की पूजा करते रहेंगे.

नौ दिन मोदी ना तो अन्न खाते हैं ना ही फलाहार करते हैं

हर साल की तरह इस बार भी पीएम मोदी का व्रत आज से ही शुरू हो गया है, जबकि यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी का नवरात्र व्रत कल से शुरू होगा. पीएम मोदी और सीएम योगी साल में आने वाले दोनों नवरात्र में व्रत करते हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी को नवरात्र का व्रत रखते हुए चालीस साल हो गए हैं. पूरे नौ दिन मोदी ना तो अन्न खाते हैं ना ही फलाहार करते हैं. वो सिर्फ पानी पीते हैं. सबसे बड़ी बात ये है कि इन नौ दिनों में वो अपना काम भी करते रहते हैं.

 modi

सीएम हाउस में शक्ति साधना करेंगे योगी

देवी मां के इन्हीं करोड़ों भक्तों में से एक यूपी के नए सीएम आदित्यनाथ योगी भी हैं, योगी भी पूरे विधि विधान से नवरात्र का व्रत रखते हैं और देवी मां की पूजा करते हैं. आदित्यनाथ योगी हर साल दोनों नवरात्र का व्रत रखते हैं, ये पहला मौका है जब वो नवरात्र पर गोरखपुर से बाहर रहेंगे.  इस बार लखनऊ के सीएम हाउस में ही शक्ति साधना करेंगे.

हमेशा की तरह योगी सुबह तीन बजे उठ जाएंगे और फिर रोज दुर्गा सप्तशती का पाठ करेंगे. इस दौरान वो अन्न नहीं खाएंगे, सिर्फ दूध-दही और फलाहार का ही सेवन करेंगे. आदित्यनाथ योगी नाथ संप्रदाय से आते हैं, इसलिए नाथ संप्रदाय की परंपरा के मुताबिक नवरात्र के नौवें दिन की बजाए आठवें दिन ही हवन कर पूजा की समाप्ति कर दी जाती है.

आज से शुरू हुआ चैत्र नवरात्र का पर्व, पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी रखेंगे व्रत

इस दौरान योगी कन्या पूजन भी करते हैं. जिसमें कन्याओं के पैर धोते हैं, तिलक लगाते हैं, उन्हें भोजन कराते हैं. इस बार योगी ये सब गोरखपुर की जगह लखनऊ के मुख्यमंत्री आवास में करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Varanasi News: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
वाराणसी: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
पहले कैब बुक की, फिर ड्राइवर की चाकू से हत्या, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
पहले कैब बुक की, फिर ड्राइवर की चाकू से हत्या, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
कांवड़ यात्रा से पहले यूपी सरकार मुस्तैद, अतिरिक्त बसें और 24x7 कंट्रोल रूम की तैयारी
कांवड़ यात्रा से पहले यूपी सरकार मुस्तैद, अतिरिक्त बसें और 24x7 कंट्रोल रूम की तैयारी

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget