एक्सप्लोरर

पटना: COVID-19 वार्ड में काम करने से मना करने वाले पीएमसीएच के आठ डॉक्टर सस्पेंड

बिहार सरकार के मुताबिक, राजधानी पटना में अब तक कोरोना वायरस के कुल 43 मामले सामने आए हैं. इसमें से नौ मरीज इलाज के बाद ठीक हो गए हैं.

पटना: पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) के आठ डॉक्टरों को अस्पताल के कोविड-19 पृथक वार्ड में काम करने से मना करने और अशांति पैदा करने के लिए शनिवार को सस्पेंड कर दिया गया. पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ बिमल कुमार कारक ने बताया कि रेडियोलोजी विभाग में मास्टर्स के छात्र आठ डॉक्टरों को शोर मचाने और कोविड-19 के मरीजों के लिए बने विशेष वार्ड में काम करने से इनकार करने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है.

अधीक्षक ने कहा कि डॉक्टरों को महामारी अधिनियम के तहत ड्यूटी करने से मना करने और कुछ सीनियर डॉक्टरों के साथ अभद्रता करने के लिए दंडित किया गया है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में कालेज के प्रधानाध्यापक डॉ विद्यापति चौधरी से अनुमति ली गई है. उन्होंने कहा कि विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार को डॉक्टरों को सस्पेंड किए जाने के फैसले से अवगत करा दिया गया है. कारक ने कहा कि सस्पेंड किए गए डॉक्टरों ने ड्यूटी में रियायत दिए जाने की मांग की थी जिसके बाद करक ने उन्हें चिकित्सा विभाग के अध्यक्ष डॉ एम पी सिंह के पास भेजा. डॉक्टरों ने एम पी सिंह और डॉ एपीएन झा के साथ अभद्र व्यवहार किया जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया.

बिहार में कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति

2 मई तक बिहार में कुल 25724 सैम्पल की जांच हुई है. भी तक 476 केस पॉजिटिव पाए गए हैं और कुल 107 मरीज ठीक हुए हैं. राजधानी पटना में कोरोना वायरस के अब तक 43 मामले सामने आए हैं. इसमें से नौ मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. सबसे ज्यादा मामले मुंगेर में हैं. यहां 95 मामले सामने आए हैं. इसके अलावा रोहतास और बक्सर में 52-52 मामले हैं. नालंदा में 36, सिवान में 30, कैमूर में 26, गोपालगंज में 18, मधुबनी में 18, भोजपुर में 18, बेगूसराय में 11, औरंगाबाद में आठ, सारण में सात, सीतामढ़ी में छह, गया में छह मामले सामने आए हैं.

इसके अलावा भागलपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, दरभंगा और लखीसराय में पांच-पांच मामले सामने आए हैं. इसके अलावा अरवल, नवादा और जहानाबाद में चार-चार मामले सामने आए हैं. बांका और वैशाली में तीन-तीन, मधेपुरा और कटिहार में दो-दो तो वहीं पूर्णिया, शेखपुरा और अररिया में एक-एक मामले सामने आए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
दिल्ली मेट्रो: वॉयलेट लाइन की पटरी पर कूदा शख्स, जामा मस्जिद स्टेशन से संदिग्ध सोना बरामद
दिल्ली मेट्रो: वॉयलेट लाइन की पटरी पर कूदा शख्स, जामा मस्जिद स्टेशन से संदिग्ध सोना बरामद

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget