एक्सप्लोरर

पटना: NMC बिल के विरोध में डॉक्टर्स की हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं ठप होने से मरीज परेशान

पटना के आईजीआईएमएस के डॉक्टरों ने एनएमसी बिल को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. इससे सभी ओपीडी सेवाएं ठप हो गई हैं. एनएमसीएच में भी स्वास्थ्य सेवाएं ठप हैं. मरीज और उनके परिजन परेशान हैं. विरोध प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि इस बिल को लाकर सरकार उनके साथ नाइंसाफी कर रही है.

पटना: बिहार के 12 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं. आपदा की इस घड़ी में सरकार ने सभी जिलों को मेडिकल अलर्ट घोषित किया है. वहीं डॉक्टरों द्वारा एनएमसी बिल के विरोध में हड़ताल पर उतर आए हैं. इसका असर पटना के अस्पतालों में भी देखने को मिल रहा है. पटना के विभिन्न अस्पताल जैसे पीएमसीएच, आइजीआइएमएस, एनएमसीएच के डॉक्टर बिल का कड़ा विरोध कर रहे हैं. इस वजह से सभी अस्पतालों की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है.

दूर-दूर से आए मरीज के परिजन हलकान और परेशान हो रहे हैं. डॉक्टरों की विरोध का कोपभाजन मरीज के परिजनों को भुगतना पड़ रहा है. पटना के आईजीआईएमएस में डॉक्टरों ने एनएमसी बिल को लेकर प्रदर्शन किया और सभी ओपीडी सेवाएं ठप हो गई हैं. वहीं दूसरी तरफ एनएमसीएच में डॉक्टरों के हड़ताल पर होने की वजह से भी स्वास्थ्य सेवाएं ठप हैं.

डॉक्टरों का कहना है कि सरकार इस बिल को लाकर उनके साथ नाइंसाफी कर रही है. उन्होंने कहा कि एमबीबीएस की पढ़ाई करने में कुल साल साल का समय लगता है लेकिन एनएमसी बिल के लागू हो जाने के बाद छह महीने में डॉक्टर की उपाधि मिल जाएगी. अब डिग्री लेकर लोग गांव देहात में अपना क्लीनिक खोल लेंगे जिससे कि मरीज बेमौत मारे जाएंगे. इस बिल के आ जाने के बाद छह महीने में 3 लाख 75 हज़ार डॉक्टर तैयार हो जाएंगे. इससे हमारे देश का भविष्य क्या होगा?

दूसरी तरफ दूर-दूर से आए मरीज के परिजनों का कहना है कि सरकार और डॉक्टर की लड़ाई में हम लोग अक्सर पिस जाते हैं. हम लोग दूर-दूर से इस आस में आते हैं कि आज हमारा अस्पताल में इलाज होगा लेकिन डॉक्टरों के इस रवैया से परेशान भी बहुत ज्यादा हो गए हैं.

क्यों हो रहा है विरोध

डॉक्टरों का विरोध दो मुख्य मुद्दों को लेकर है, पहला है कि बिल के पास होने के बाद एमबीबीएस पास करने के बाद प्रैक्टिस करने के लिए एक टेस्ट देना होगा. ऐसा कोई प्रावधान अभी सिर्फ विदेश से पढ़कर आने वाले छात्रों के लिए के लिए है. इसके बाद दूसरा मुख्य मुद्दा नॉन मेडिकल शख्स को लाइसेंस देकर सभी प्रकार की दवाइयां लिखने और इलाज करने का कानूनी अधिकार देने का है. डॉक्टरों के मुताबिक ऐसा प्रवाधान होने से झोलाछाप डॉक्टर बढ़ेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Student Protest Live: रांची में सरकार और छात्रों के बीच बातचीत शुरू
Live: रांची में सरकार और छात्रों के बीच बातचीत शुरू
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर
प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget