एक्सप्लोरर

नोएडा में 17 नए केस, कोरोना को परास्त कर पांच मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज

गौतम बुद्ध नगर में सोमवार को 17 नए कोरोना के मामले मिले हैं. जिसके बाद अब जिले में संक्रमण का आंकड़ा 470 हो गया है. वहीं, सोमवार को पांच मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

नोएडा: नोएडा के वीवीआईपी सेक्टर-14ए में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है. यहां 45 साल का व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. सेक्टर-14ए नोएडा का सबसे छोटा सेक्टर है और यहां नोएडा के प्रशानिक अधिकारियों के आवास हैं. जिले में सोमवार को कुल 17 नए करोना संक्रमण के केस मिले हैं. इनमें 6 महिलाएं शामिल हैं. जिसके बाद अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 470 हो गई है.  वहीं, सोमवार को पांच मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. अब जिले में जिले में स्वस्थ होने वालों की संख्या 299 पहुंच गई है. फिलहाल 164 लोगों का इलाज जिले के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है.
सोमवार को निकले 17 नए केस
डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि सोमवार को मिली रिपोर्ट में जो 17 लोग संक्रमित पाए गए हैं. उनमें गौड़ सिटी निवासी 28 साल का युवक, नोएडा के सेक्टर-94बी निवासी 57 वर्षीय महिला, ग्रेटर नोएडा के सेक्टर- बीटा1  निवासी 56 साल का व्यक्ति, नोएडा के सेक्टर-46 निवासी 32 साल का युवक, नोएडा के वीवीआईपी सेक्टर-14ए निवासी 45 साल का व्यक्ति, सेक्टर-45 निवासी 42 साल का व्यक्ति, भंगेल निवासी 14 साल की किशोरी,  नोएडा के सेक्टर-36 निवासी 26 साल का युवक, दादरी क्षेत्र के प्यावली गांव निवासी 32 साल का युवक शामिल हैं.
इसके अलावा नोएडा के फेज-दो क्षेत्र के भंगेल निवासी एक परिवार के पांच लोगों में भी कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है. उनमें 35 साल का युवक, 15 और 12 साल की किशोरी, 32 साल की महिला और 10 साल का बच्चा शामिल है. जबकि नोएडा के छलेरा गांव निवासी 27 साल की महिला, नोएडा के बिशनपुरा गांव निवासी 23 वर्षीय युवक और सेक्टर-37 निवासी 21 साल के युवक में भी संक्रमण पाया गया है.
पांच मरीज हुए डिस्चार्ज
डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि सोमवार को जिले में कोरोना को परास्त करने वाले पांच मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है. उनमें 23, 44, 40, 41 और 36 साल के युवक शामिल हैं. इन सभी का इलाज ग्रेटर नोएडा के गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में चल रहा था. उन्होंने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले में अब तक कुल 470 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उनमें 299 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. जिले में अब तक सात मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है. फिलहाल 164 पॉजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें:

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget