एक्सप्लोरर

राजनीति: अपनी ही सरकार के खिलाफ 24 दिसंबर से आंदोलन करेंगे ओम प्रकाश राजभर

भाजपा की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के काबिना मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सरकार पर पिछड़े वर्ग के आरक्षण में विभाजन को लेकर दबाव बनाते हुए 24 दिसम्बर से पूरे उत्तर प्रदेश में आंदोलन करने की घोषणा की है.

बलिया: भाजपा की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के काबिना मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सरकार पर पिछड़े वर्ग के आरक्षण में विभाजन को लेकर दबाव बनाते हुए 24 दिसम्बर से पूरे उत्तर प्रदेश में आंदोलन करने की घोषणा की है. उन्होंने मध्य प्रदेश में भाजपा की पराजय के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हनुमान को लेकर दिये गये कथित बयान को कारण बताया है.

उत्तर प्रदेश के दिव्यांग जन सशक्तिकरण मंत्री राजभर ने सोमवार की रात यहां संवाददाताओं को बताया कि भाजपा की ‘वादाखिलाफी’ को लेकर सुभासपा 24 दिसम्बर से सूबे के सभी 75 जनपदों में क्रमिक अनशन करेगी. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह भी आंदोलन में शरीक होंगे.

उन्होंने बताया कि आरक्षण के मुद्दे पर सामाजिक न्याय समिति ने अपनी रिपोर्ट दे दी है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा उस रिपोर्ट पर ध्यान नहीं देना चाहती. राजभर ने यह भी कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बातचीत में स्पष्ट वायदा किया था कि लोकसभा चुनाव के छह माह पहले भाजपा पिछड़े वर्ग के आरक्षण में वर्गीकरण करेगी.

उन्होंने दावा किया कि भाजपा सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को लागू कर दे तो वह बसपा और सपा को लोकसभा चुनाव में धूल चटा देंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा ने समिति की रिपोर्ट को लागू नहीं किया तो वह भाजपा से गठबंधन पर विचार करेंगे.

पांच राज्यों में भाजपा की पराजय को लेकर सवाल पूछे जाने पर मंत्री राजभर ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की पराजय के कारणों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हनुमान सम्बन्धी कथित बयान भी शामिल रहा. उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री के बयान के कारण गुस्साए आम लोगों ने भाजपा का समर्थन नहीं किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget