एक्सप्लोरर

राजभर ने कहा- इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने से समस्याएं नहीं होंगी हल

यूपी सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सुप्रीमो ओम प्रकाश राजभर ने बलिया में यादव जाति को गाली देने के मामले में सफाई देते हुए कहा,"मैंने कोई अपशब्द नहीं कहा केवल इतना कहा कि शिवपाल ने बाकी पिछड़ी जातियों का हक छीना है."

लखनऊ: यूपी सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सुप्रीमो ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि शिवपाल यादव को बंगला और सिक्योरिटी दिया जाना चुनाव के हिसाब से जल्दीबाजी है. उन्होंने बलिया में यादव जाति को गाली देने के मामले में सफाई देते हुए कहा,"मैंने कोई अपशब्द नहीं कहा केवल इतना कहा कि शिवपाल ने बाकी पिछड़ी जातियों का हक छीना है." आपको बता दें कि बलिया में एक जनसभा के दौरान ओम प्रकाश राजभर ने जम कर शिवपाल यादव पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि जब समाजवादी पार्टी सत्ता में थी तब केवल एक जाति को महत्व दिया गया बाकी पिछड़ी जातियों को नहीं. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार से वो ऑफिस मांगते रहे लेकिन नहीं मिला, वहीं दूसरी ओर शिवपाल सिंह यादव को बंगला और सुरक्षा दे दी गई. उन्होंने शिवपाल सिंह यादव को बीजेपी का एजेंट करार दिया था. इलाहाबाद पर अखिलेश का ट्वीट- ये परंपरा और आस्था के साथ खिलवाड़ है हालांकि उनके और शिवपाल के रिश्ते अच्छे माने जाते हैं. बहुत वक्त नहीं बीता जब शिवपाल और राजभर ने मुलाकात की थी. उस वक्त राजभर ने शिवपाल की तारीफें की थीं लेकिन अब वो उन्हें बक्शने के मूड में नहीं दिख रहे हैं. राजभर ने दावा किया कि अगर बीजेपी ने वायदे के मुताबिक पिछड़े वर्ग के लिये आरक्षण में कोटे की व्यवस्था नहीं की तो लोकसभा के आगामी चुनाव में वह उत्तर प्रदेश में बीजेपी का खाता नहीं खुलने देंगे. अगर बीजेपी ने 27 अक्टूबर तक इस पर फैसला नहीं लिया तो वह लखनऊ की रैली में बीजेपी से गठबंधन के भविष्य को लेकर अंतिम फैसला लेंगे. इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किए जाने पर राजभर ने कहा कि इससे कोई फ़ायदा नहीं है, इससे विकास नहीं होना है, इससे इलाहाबाद में समस्याएं हल होने वाली नहीं हैं. उन्होंने कहा कि सरकार को काम कराना चाहिए ना कि नाम बदलना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, '16 अक्टूबर को शाम 5 बजे...'
दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, '16 अक्टूबर को शाम 5 बजे...'
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'
डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा
डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget