एक्सप्लोरर

वाराणसी : छात्रों को नदी में बहते दिखे 500-1000 के नोट, वायरल हुईं तस्वीरें!

पुलिस इस मामले में गंगा के दोनों तरफ के घाट पर मौजूद मल्लाहों से जानकारी ले रही है. स्टूडेंट्स को मिलने वाले नोटों की कुल कीमत 50 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है.

वाराणसी: प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में गंगा नदी में 500-1000 के पुराने नोट बहते मिलने की तस्वीरें वायरल हुईं हैं. पुलिस के मौके पर पहुंचने पर आश्चर्यजनक तरीके से नोटों के मिलने के दावे करने वाले और फ़ोटो वायरल करने वाले गायब हो चुके हैं. पुलिस मौके पर पहुंच लोगों से पूछताछ कर रही है.

तुलसी घाट का है मामला मिली जानकारी के मुताबिक मामला तुलसी घाट के सामने गंगा उस पर का है. मौके पर पहुंचे रामनगर थाने के सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि गंगा उस पार बीएचयू के कुछ स्टूडेंट्स नहा रहे थे, उसी समय उन्होंने गंगा में बहते नोट देखे. उन्होंने इस घटना की जानकारी रामनगर पुलिस को दी. उनका कहना है कि स्टूडेंट्स ने बहकर आए नोटों के फोटो और वीडियो व्हाट्सएप्प पर शेयर करना शुरू कर दिया. इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी.

बंगला विवाद: अखिलेश यादव के समर्थन में आए कार्यकर्ता, कहा-बिगड़ गया है राज्यपाल का दिमागी संतुलन 

वाराणसी : छात्रों को नदी में बहते दिखे 500-1000 के नोट, वायरल हुईं तस्वीरें!

पुलिस को नहीं मिले कोई नोट सब-इंस्पेक्टर अनिल कुमार का कहना है कि पिछले दो घंटों से वे अपनी टीम के साथ छानबीन कर रहे हैं. लेकिन उनकी टीम को न तो पुराने नोटों का कोई सुराग मिला और न ही इसकी जानकारी देने वालों का ही पता चल रहा है. पुलिस इस मामले में गंगा के दोनों तरफ के घाट पर मौजूद मल्लाहों से जानकारी ले रही है. स्टूडेंट्स को मिलने वाले नोटों की कुल कीमत 50 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है.

लोग नोटों को लेकर भाग गए स्टूडेंट्स के ग्रुप में मौजूद अनुराग सिंह उर्फ अन्नू ने बताया कि जब वे गंगा में नहा रहे थे, तो उनके एक साथी के पैर में एक-एक हजार के पुराने नोट फंस गए थे. जब उन लोगों ने आसपास देखा तो तो करीब 50 हजार से ज्यादा के पुराने नोट बहते दिखे. अनुराग सिंह के मुताबिक वहां मौजूद लोगों में से कुछ लोग नोटों को लेकर भाग गए. जबकि स्टूडेंट्स के हाथ केवल 15 हजार रुपये की कीमत के नोट हाथ लगे हैं.

मुजफ्फरनगर: 'सुनैना' को छोड़ कर भागने वाले मां-बाप गिरफ्तार

वाराणसी : छात्रों को नदी में बहते दिखे 500-1000 के नोट, वायरल हुईं तस्वीरें!

स्टूडेंट्स का दावा उन्हें नहाते वक्त मिले थे नोट आशंका जताई जा रही है कि इन नोटों को किसी बड़े व्यापारी ने नोटों के बदल जाने की उम्मीद खत्म हो जाने के बाद इन्हें गंगा के बहा दिया है. नोट बहकर तुलसी घाट के आगमन गंगा उंस पार किनारे लग गए. उस समय वहां बीएचयू के कुछ स्टूडेंट्स नहा रहे थे. उन्होंने बहते नोटों को गंगा के पानी से निकाला और उसका वीडियो बनाया. इसके बाद उन्होंने इसे व्हाट्सएप्प पर अपने दोस्तों के साथ शेयर करना शुरू कर दिया. वीडियो देखने पर मालूम पड़ रहा है कि स्टूडेंट्स का यह ग्रुप इन नोटों को लेकर अस्सी घाट की तरफ आया था. वहां से स्टूडेंट्स वापस बीएचयू वापस चले गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget