एक्सप्लोरर

वायरल ऑडियो मामला: बढ़ सकती हैं अनंत सिंह की मुश्किलें, पुलिस ने 1 अगस्त को वॉयस टेस्ट के लिए बुलाया

14 जुलाई को पुलिस ने भोला सिंह और उसके भाई मुकेश सिंह की हत्या के इरादे से पंडारक पहुंचे तीन अपराधियों को दबोचा था. पूछताछ में पुलिस ने कई लोगों के नाम बताए थे जिसमें से एक नाम अनंत सिंह का भी था. वायरल ऑडियो में कथित रूप से अनंत सिंह शूटरों से बातचीत कर रहे हैं और हत्या की साजिश रचते सुनाई दे रहे हैं.

 

पटना: बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. हत्या की धमकी देने से जुड़े ऑडियो वाले मामले में अनंत सिंह का वॉयस टेस्ट होगा. इसके लिए पुलिस ने 1 अगस्त की तारीख तय की है. उस दिन अनंत सिंह को दिन के 11 बजे सरदार पटेल भवन में एफएसएल दफ्तर जाकर आवाज का टेस्ट देना होगा.

इसको लेकर उनके पटना स्थित आवास पर पंडारक पुलिस की तरफ से नोटिस चस्पा किया गया है. दरअसल पंडारक में बीते 14 जुलाई को पुलिस ने भोला सिंह और उसके भाई मुकेश सिंह की हत्या के इरादे से पंडारक पहुंचे तीन अपराधियों को हथियार के साथ धर दबोचा था. पुलिस ने बदमाशों के पास से एक विदेशी पिस्टल, दो देशी कट्टा और 19 जिंदा कारतूस बरामद किए थे. उन बदमाशों से पुलिस के द्वारा पूछताछ में कई लोगों के नाम बताए थे, जिसमें एक नाम मोकामा विधायक अनंत सिंह का भी है.

वहीं वायरल ऑडियो में अनंत सिंह की आवाज पाई जाने की बात सामने आ रही है. वायरल ऑडियो में कथित रूप से अनंत सिंह शूटरों से बातचीत कर रहे हैं और हत्या की साजिश रचते सुनाई दे रह हैं. वहीं एसपी ग्रामीण कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने अनंत सिंह के सभी ठिकानों पर नोटिस लगाया है. इसमें 1 अगस्त को उन्हें अपना वॉयस सैंपल देने के लिए एफएसएल कार्यालय पटना बुलाया गया है. इस ऑडियो टेप के पुष्टि होने पर अनंत सिंह पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसको लेकर जेडीयू के नीरज कुमार ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. नीरज कुमार ने कहा कि राहुल गांधी, अनंत सिंह के साथ चेहरा खिलाने का काम कर रहे थे. लोकसभा चुनाव में उनको रैली का मुख्य कर्ता-धर्ता बना दिया था. अब ऑडियो वायरल हुआ है तो इसपर प्रशासन अपना काम करेगा. तेजस्वी यादव बैड एलिमेंट को गुड एलिमेंट बता रहे थे, वे अपना नजरिया साफ करें. बिहार में कानून का राज है. चाहे राजबल्लभ यादव हो, अशोक महतो हो, शहाबुद्दीन हो या अनंत सिंह हो सबके खिलाफ कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी.

उधर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने साफ तौर पर कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है. जो लोग दोषी होंगे उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ये भले ही लोगो के मन में भावना है कि अनंत सिंह की पत्नी काँग्रेस में है लेकिन कांग्रेस दोषियों को कभी बचाने का प्रयास नहीं करती. अनंत सिंह पुलिस जांच के बाद दोषी पाए जाएंगे तो निश्चित रूप से प्रशासन अपना कार्रवाई करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget