एक्सप्लोरर

भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा तो क्या होगा?

नई दिल्ली: देश की सियासत के केंद्र में इस वक्त हिंदू राष्ट्र की चर्चा हो रही है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कह चुके हैं कि हिंदू राष्ट्र की अवधारणा गलत नहीं है. अब बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने मांग की है कि देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए संविधान में संशोधन किया जाए. एबीपी न्यूज़ ने सांसदों से जानना चाहा कि भारत हिंदू राष्ट्र बन जाए तो क्या बदल जाएगा? क्या देश हिंदू राष्ट्र बनने की ओर बढ़ रहा है ? क्या देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की जरूरत है ? देश की सियासत इस वक्त इन्हीं दो सवालों के इर्द गिर्द घूम रही है. खासकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हिंदू राष्ट्र पर दिए बयान के बाद तो इस पर चर्चा और ज्यादा तेज़ हो गयी है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हिंदू राष्ट्र की अवधारणा गलत नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने हिंदुत्व को वे ऑफ लाइफ बताया है. ये कोई उपासना पद्धति नहीं है. अगर लोगों की जीवन पद्धति को सुधारने के लिए ये रास्ता उचित है तो हमें इसे अपनाने में कोई संकोच नहीं होना चाहिए. बीजेपी सासंद साक्षी महाराज ने तो एक कदम और आगे बढ़ते हुए देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए संविधान में संशोधन करने की मांग कर दी? ऐसे में सवाल ये उठता है कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाकर क्या होगा, क्या हिंदू राष्ट्र बनते ही देश का स्वरूप एकदम से बदल जाएगा. एबीपी न्यूज़ ने अलग-अलग पार्टियों के सांसदों की राय ली, जानना चाहा कि हिंदू राष्ट्र बनने से देश में क्या बदल जाएगा ? कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के सांसद तो इसे देश तोड़ने वाला करार दे रहे हैं. दिग्विजय सिंह ने कहा कि हिंदुत्व शब्द सावरकर जी लाए थे, आर्य समाजी थे, इसलिए हिंदुत्व का संबंध हिंदू धर्म से नहीं है. शिवसेना से राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि एक तरफ मोदी जी हैं. दूसरी तरफ योगी जो को बिठाया है, हिंदू राष्ट्र की ओर ये एक कदम बढ़ाया है. कांग्रेस से राज्यसभा सांसद राज बब्बर ने कहा कि वेद पुराणों में कहीं भी हिंदू शब्द का उल्लेख नहीं है, सनातन धर्म कहा गया है. समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद रेवती रमण सिंह ने कहा कि इससे देश टुकड़े टुकड़े हो जाएगा. वहीं इतिहासकार इरफान हबीब के मुताबिक अगर भारत हिंदू राष्ट्र बन गया तो दुनिया में इसकी इज्जत खत्म हो जाएगी. धर्म के नाम पर जिन देशों का निर्माण हुआ उन्हें भी कहीं ना कहीं बदलना पड़ा, पड़ोसी देश नेपाल हिंदू राष्ट्र हुआ करता था लेकिन उसे भी बाद धर्मनिरपेक्ष बनना पड़ा. योगी आदित्यनाथ के हिंदू राष्ट्र के बयान पर विवाद बढ़ गया है. कम ही लोग जानते हैं कि योगी आदित्यनाथ नेपाल को फिर से हिंदू राष्ट्र बनाने की खुलकर वकालत करते रहे हैं. गोरक्षपीठ का महंत होने के नाते नेपाल राजघराने से भी उनके संबंध रहे हैं. योगी आदित्यनाथ का बयान मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने पहले टीवी इंटरव्यू में योगी आदित्यनाथ ने भारत के लिए हिंदू राष्ट्र की अवधारणा को सही माना है. नेपाल को फिर से हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए भी योगी आदित्यनाथ आंदोलन चलाते रहे हैं. नेपाल के साथ योगी आदित्यनाथ का पुराना नाता है. कहते हैं नेपाल के मशहूर पशुपति नाथ मंदिर में बैठकर बाबा गोरखनाथ ने 12 साल तक तपस्या की थी. यहां बाबा गोरखनाथ की धुनी आज भी मौजूद है. नेपाल की राजशाही भी बाबा गोरखनाथ की भक्त थी. राजतंत्र के खात्मे से पहले तक नेपाल की करेंसी पर बाबा गोरखनाथ के चरण चिन्ह होते थे. कहते हैं कि नेपाल का राजपरिवार खुद बाबा गोरखनाथ का शिष्य है. यही वजह है कि नेपाल राज परिवार की तरफ से खिचड़ी हर साल बाबा गोरखनाथ मंदिर में चढ़ाई जाती है. बाबा गोरखनाथ के बनाए रिश्ते को योगी आदित्यनाथ ने भी बनाए रखा है. योगी आदित्यनाथ विश्व हिंदू महासंघ की भारत शाखा के अध्यक्ष हैं जिसकी नेपाल में अच्छी खासी पैठ है. योगी आदित्यनाथ नेपाल में ना सिर्फ हिंदू राष्ट्र के पक्षधर रहे हैं बल्कि राज्य में हिंदू राजतंत्र के भी खुलकर हिमायत करते रहे हैं. पिछले साल सितंबर महीने में योगी ने नेपाल हिन्दू युवा वाहिनी को गठित किया था और नेपाल में ज्ञानेंद्र राज भट्ट को युवा वाहिनी का अध्यक्ष बनाया गया है. सितंबर महीने से अबतक 10 हज़ार के करीब युवकों को इस संगठन से जोड़ा गया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget