एक्सप्लोरर

दिवाली, छठ पर घर जाने के लिए नहीं मिला टिकट तो फिक्र मत कीजिए, 78 स्पेशल ट्रेनें हैं

नॉर्दन रेलवे ने 15 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच 78 स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है. इस दौरान ये ट्रेनें 519 ट्रिप लगाएंगी. 2 नवंबर से 13 नवंबर के बीच ट्रेन की डिमांड सबसे अधिक होगी इसके लिए रेलवे अलग से भी कुछ ट्रेनें चला सकती है.

नई दिल्ली: दिवाली और छठ पूजा से पहले यात्रियों की ट्रेन में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए नॉर्दर्न रेलवे ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है. त्यौहारों के समय ट्रेन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नॉर्दन रेलवे ने 15 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच 78 स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है. इस दौरान ये ट्रेनें 519 ट्रिप लगाएंगी. 2 नवंबर से 13 नवंबर के बीच ट्रेन की डिमांड सबसे अधिक होगी इसके लिए रेलवे अलग से भी कुछ ट्रेनें चला सकती है.

सबसे अधिक स्पेशल ट्रेनें बिहार के लिए चलेंगी. बिहार के कई जगहों के लिए नई दिल्ली से 2 नवंबर से 13 नवंबर के बीच ट्रेनें चलेगी. इनमें भागलपुर के लिए 2, बरौनी जंक्शन- 5, दरभगा- 15, गया- 04, जोगबनी- 04, जयनगर- 03, कटिहार- 09, मुजफ्परपुर- 09, पटना- 11, सहरसा- 11 स्पेशल ट्रेनें बिहार के लिए चलेगी. यूपी की बात करें तो यहां इलाहाबाद (प्रयागराज) के लिए 02, वाराणसी के लिए 08, गोरखपुर के लिए 03 और लखनऊ के लिए 05 स्पेशल ट्रेनें दी गई हैं.

प्लेटफॉर्म पर किए जा रहे हैं अतिरिक्त प्रबंध

त्यौहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने और भी कई इंतजाम करने के आदेश दिए हैं. यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए रेलवे प्लेटफॉर्म पर आरपीएफ, आरपीएसएफ के अलावा सिविल डिफेंस के लोगों को भी तैनात किया जाएगा. पैसेंजर्स लाइन में लगकर ट्रेन में चढ़े जिससे भगदड़ न मचे इसके लिए बड़ी संख्या में आरपीएफ के जवानों की तैनाती प्लेटफॉर्म पर की जा रही है.

यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने का पर्याप्त अवसर मिले इसके लिए ट्रेनों को आधे घंटे पहले स्टेशन पर लगाया जाएगा. यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे से हर स्टेशन की निगरानी की जा रही है. दिल्ली इलाके में ट्रेन टिकट की बुकिंग के लिए अतिरिक्त काउंटर बनाया गया है. बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों के लिए अतिरिक्त व्हीलचेयर का भी स्टेशनों पर प्रबंध किया गया है, ताकि उन्हें दिक्कत न हो. टिकट चेकिंग के लिए भी अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की जा रही है.

मेडिकल

रेलवे डॉक्टरों की तैनाती नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर की गई है. नॉर्दर्न रेलवे हॉस्पिटल को किसी भी इमरजेंसी समय के लिए एलर्ट पर रखा जाएगा. एम्बुलेंस की सुविधा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, आनंद विहार रेलवे स्टेशन, दिल्ली जंक्शन आदि पर उपलब्ध रखी जाएगी.

ये सारे इंतजाम त्यौहारों के समय में रेलवे स्टेशनों पर होने वाले अप्रत्याशित भीड़ को कंट्रोल करने के लिए किए जा रहे हैं. आम दिनों में दिल्ली और आसपास के स्टेशनों से लगभग साढ़े आठ लाख यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं, लेकिन त्यौहार के दिनों में इसमें 60 प्रतिशत तक वृद्धि हो जाती है.

दिवाली और छठ के दिनों में सिर्फ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन 6.5 लाख यात्री सफर करते हैं. त्यौहारों के इस सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए नॉर्दर्न रेलवे के तहत आने वाले सभी पांच डिविजनों दिल्ली, लखनऊ, मुरादाबाद, अम्बाला, फिरोजपुर में तैयारी के विशेष प्रबंध किए गए हैं.

यह भी पढ़ें-

मेक इन इंडिया: आज पहली बार रेल ट्रैक पर दौड़ेगी बिना इंजन वाली ट्रेन, जानें खास बातें

Madhya Election 2018: महाकाल के दरबार में राहुल गांधी, मांगी कांग्रेस की जीत की दुआएं

देखें वीडियो-

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
कांवड़ यात्रा से पहले जीटी रोड पर बुलडोजर एक्शन, NHAI और पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
कांवड़ यात्रा से पहले जीटी रोड पर बुलडोजर एक्शन, NHAI और पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
दिल्ली-NCR में मौसम रहेगा सुहावना, आज सुबह और शाम हल्की बारिश के आसार; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में मौसम रहेगा सुहावना, आज सुबह और शाम हल्की बारिश के आसार; जानें IMD का अपडेट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget