एक्सप्लोरर

क्राइम कैपिटल बना नोएडा: हुक्का बार हुआ सील, सटोरिए गिरफ्तार, चरस बरामद

नोएडा जैसे क्राइम कैपिटल बनता जा रहा है. पीपा हुक्का बार को सील कर दिया गया है, तीन सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और चरस के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है.

नोएडा: सेक्टर 29 स्थित गंगा शॉपिंग कांप्लेक्स में पुलिस चौकी के पीछे एक दुकान में बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने हुक्का बार में छापेमारी की. इस छापेमारी के बाद कार्रवाई करते हुए सेक्टर-20 थाना पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार किया. सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि उन्हें करीब एक सप्ताह पहले इस हुक्का बार की शिकायत मिली थी.

इसके बाद बार की पड़ताल की गई. अंतरिम जांच में शिकायत सही पाई गई. जिसके बाद बुधवार शाम को पीपा नामक हुक्का बार पर छापा मारकर रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया. उन्होंने बताया कि हुक्का बार के बारे में वहां तैनात पुलिसकर्मियों को भनक क्यों नहीं लगी, इस बारे में एसएसपी को पत्र लिखकर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच करायेंगे.

तीन सटोरिये गिरफ्तार, महिला सट्टा संचालक फरार

सेक्टर-18 में डीएलएफ मॉल के पीछे झुग्गियों में पुलिस ने मंगलवार की रात छापा मारकर तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है.कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज पंत ने बताया कि कई दिनों से सेक्टर-18 की झुग्गियों में सट्टेबाजी की सूचना मिल रही थी.

मंगलवार की रात को पुलिस ने छापेमारी की. उन्होंने बताया कि इस दौरान वहां ऑनलाइन सटृटा चलाने वाले तीन आरोपियों को दबोच लिया गया. इनकी पहचान रनवीर राय, राजेश और रामकिशोर के रूप में हुई है. इस पूरे नेटवर्क की सरगना हेमा मौके से फरार हो गई.

नोएडा में 250 ग्राम चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने अगाहपुर गांव के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से ढाई सौ ग्राम चरस जब्त की है. थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात को गश्त कर रही पुलिस ने आगाहपुर गांव के पास से सूचना के आधार पर जयबीर नामक व्यक्ति को पकड़ा.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से ढाई सौ ग्राम चरस मिली है. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी काफी दिनों से मादक पदार्थ बेचने के काम में संलिप्त है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में UCC विधेयक को कैबिनेट से मिली मंजूरी, तीन तलाक और लिव इन रिलेशनशिप का भी जिक्र
मध्य प्रदेश में UCC विधेयक को कैबिनेट से मिली मंजूरी, तीन तलाक और लिव इन रिलेशनशिप का भी जिक्र
गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget