एक्सप्लोरर

नोएडा: छात्रा के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालने वाला आरोपी बिल्डर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक कॉलेज छात्रा के अश्लील वीडियो बना उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोपी बिल्डर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके मोबाइल से वीडियो बरामद किए हैं.

नोएडा: ग्रेटर नोएडा की एक कॉलेज छात्रा के अश्लील वीडियो बना उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोपी बिल्डर को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पर लखनऊ में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं. एसपी ग्रामीण विनीत जयसवाल ने बताया कि थाना कासना क्षेत्र में रहने वाली एलएलबी की छात्रा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि देवरिया जिले के भरत प्रताप राव ने अपने आप को अविवाहित बताकर उससे संपर्क साधा और बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए.

उन्होंने कहा कि भरत अपने आप को अविवाहित बताकर छात्रा के साथ काफी दिनों तक लिव इन रिलेशनशिप में रहा. शिकायत के मुताबिक जब छात्रा को पता चला कि वह शादीशुदा है और उसकी बीवी-बच्चे लखनऊ में रहते हैं, तो उसने उससे दूरी बना ली. इस बात से परेशान भरत ने उसकी अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिये.

एसपी ने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना कासना पुलिस ने भरत राव को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह सर्व सिद्ध बिल्डर्स एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी कानपुर का प्रबंध निदेशक है, जो जमीन का क्रय विक्रय का काम करता है. उन्होंने बताया कि उस पर लखनऊ के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं.

उन्होंने बताया कि पुलिस को पूछताछ के दौरान यह भी पता चला है कि यह भोली भाली लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उनकी अश्लील वीडियो बना लेता है, तथा उनसे अनैतिक कार्य करवाता है. उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक मोबाइल फोन, एक फॉर्च्यूनर कार तथा कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किया है.

उन्होंने बताया कि इसके पास से बरामद फोन में छात्रा के अश्लील वीडियो भी बरामद हुए हैं, जिसे उसने सोशल मीडिया पर वायरल किया है. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget