एक्सप्लोरर

नोएडा को कचरा मुक्त शहर के तौर पर मिला थ्री स्टार सिटी का दर्जा

नोएडा प्राधिकरण ने शहर को कचरा मुक्त करने के लिए कई योजनाएं लागू की थी. शहर में 400 कूड़ा घरों को खत्म करके वहां छोटे-छोटे पार्कों का निर्माण कराया गया था.

नोएडाः नोएडा शहर एक बार फिर से देश के चुनिंदा शहरों की लिस्ट में शामिल हो गया है. दरअसल केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा नोएडा को कचरा मुक्त शहर के तौर पर थ्री स्टार सिटी का तमगा दिया गया है. 3 स्टार रेटिंग वाली सिटी में देश के चुनिंदा शहर शामिल हैं. जिनमें से उत्तर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी कहे जाने वाला नोएडा शहर भी आ गया है. नोएडा प्राधिकरण द्वारा शहर में तमाम ऐसी योजनाएं चलाई गईं. जैसे घरों में और कंपनियों में होने वाला कचरा यहां वहां फेंकने की बजाय प्राइवेट कंपनी द्वारा इकट्ठा किया गया. वहीं जगह-जगह अलग-अलग तरह के डस्टबिन भी लगाए गए. साथ ही लोगों की सुविधा और गंदगी ना फैले इसके लिए काफी मात्रा में सार्वजनिक शौचालयों की भी स्थापना की गई. प्राधिकारण द्वारा शहर में अलग-अलग जगह स्थित करीब 400 कूड़ा घरों को खत्म करके वहां छोटे-छोटे पार्कों का निर्माण कराया गया और कचरा लोगों के घरों या कंपनियों से ही निजी एजेंसी द्वारा गाड़ियों के माध्यम से इकट्ठा किया गया. साथ ही शहर में अलग-अलग डस्टबिन भी लगाए गए जिसमें लोग अपना गीला या सूखा कचरा भी डाल सकते हैं. नोएडा प्राधिकरण का स्लोगन 'ग्रीन नोएडा क्लीन नोएडा' एक बार फिर से सच साबित हुआ है. प्राधिकरण के तमाम प्रयासों के बाद ही मंत्रालय द्वारा शहर को 3 स्टार रेटिंग दी गई है. यह भी पढ़ें: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई, अस्पताल से होंगे डिस्चार्ज

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुगर-फ्री से खतरा! स्वीटनर पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
शुगर-फ्री से खतरा! स्वीटनर पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget