एक्सप्लोरर

विष्णु मंदिर के मुद्दे पर कोई कुछ नहीं बोलेगा: अखिलेश यादव

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कल अपने सभी विधायकों और विधान परिषद के सदस्यों को विष्णु मंदिर वाले मामले पर कुछ भी न बोलने से मना कर दिया है.समाजवादी पार्टी के प्रवक्ताओं का एक व्हाट्सएप ग्रुप बना हुआ है. किसी भी मुद्दे पर मीडिया में क्या बोलना है ? हर दिन इस ग्रुप में बता दिया जाता है.

लखनऊ: अखिलेश यादव अपने गृह जिले इटावा में भव्य विष्णु मंदिर बनाना चाहते हैं. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि अगर यूपी में उनकी सरकार बनी तो फिर कंबोडिया की तरह विष्णु के नाम पर एक नगर भी बसाया जाएगा. चंबल के बीहड़ों में अंगकोरवाट की तर्ज़ पर एक मंदिर बनाने की उनकी तमन्ना है. ये बात अखिलेश ने तीन दिन पहले कही थी. राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि बीजेपी के राम मंदिर के टक्कर में वे विष्णु मंदिर का मुद्दा लेकर आए हैं. पार्टी के अंदर और बाहर, ख़ास तौर से मीडिया ये जानना चाहती है कि अखिलेश के इस मंदिर वाले फ़ार्मूले के क्या मायने हैं ?

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कल अपने सभी विधायकों और विधान परिषद के सदस्यों की बैठक बुलाई. उन्होंने सबको विष्णु मंदिर वाले मामले पर कुछ भी न बोलने से मना कर दिया. अखिलेश ने मीटिंग में इस बात का ब्यौरा दिया कि उन्होंने मंदिर को लेकर क्या और क्यों कहा था. समाजवादी पार्टी के प्रवक्ताओं का एक व्हाट्सएप ग्रुप बना हुआ है. किसी भी मुद्दे पर मीडिया में क्या बोलना है ? हर दिन इस ग्रुप में बता दिया जाता है.

न्यूज़ चैनलों के डिबेट में अलग अलग मुद्दों पर पार्टी का क्या रूख है, ये भी बताया और समझाया जाता है. पिछले दो दिनों से विष्णु मंदिर पर अखिलेश यादव के बयान की ही चर्चा है.लेकिन सभी प्रवक्ताओं को कहा गया कि इस मुद्दे पर कोई बात नहीं करेगा. जिन न्यूज़ चैनलों में बहस का यही मुद्दा था, वहां पार्टी प्रवक्ता को जाने से रोक दिया गया. अब समाजवादी पार्टी के सभी छोटे बड़े नेता विष्णु मंदिर के मुद्दे पर मौन हो गए हैं.

एक न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए अखिलेश यादव ने विष्णु मंदिर बनाने का आइडिया दिया था. उनका कहना है कि सरकार बनने पर इटावा में दो हज़ार एकड़ ज़मीन पर भव्य मंदिर बनेगा. ये जगह लायन सफ़ारी के बग़ल में है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि कारसेवकों पर गोली चलवाने वाली समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव अब पश्चाताप करना चाहते हैं. 1990 में जब मुलायम सिंह यादव यूपी के सीएम थे. राम मंदिर बनाने जा रहे कारसेवकों पर गोली चलाई गई थी. इसमें 16 लोगों की जान चली गई थी. बीजेपी नेता और यूपी के मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि अखिलेश यादव को राम मंदिर बनाने के लिए आगे आना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरविंद केजरीवला बोले- मनन कुमार मिश्रा को इस्तीफा देना चाहिए
अरविंद केजरीवला बोले- मनन कुमार मिश्रा को इस्तीफा देना चाहिए
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
Embed widget