एक्सप्लोरर

यूपी में नहीं होगी शराबबंदी: योगी सरकार

आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि शराब पर प्रतिबंध लगाने से प्रदेश में इसकी अवैध बिक्री को बढ़ावा मिलेगा और लोग अवैध तरीकों से इसे खरीदने लगेंगे. इससे उनके सेहत पर बुरा असर पड़ेगा. इस तरह, ‘‘व्यापक राजस्वहित और जनहित लिए प्रदेश में शराबबंदी लागू किया जाना सही नहीं लगता.’’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने आज कहा कि वह सूबे में शराब पर बैन नहीं लगाएगी. प्रदेश के आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने विधानसभा में कहा कि आबकारी विभाग के राजस्व का इस्तेमाल लोगों के कल्याण और विकास की योजनाओं में किया जाता है.

जय प्रताप सिंह ने कहा कि शराब पर प्रतिबंध लगाने से प्रदेश में इसकी अवैध बिक्री को बढ़ावा मिलेगा और लोग अवैध तरीकों से इसे खरीदने लगेंगे. इससे उनके सेहत पर बुरा असर पड़ेगा. इस तरह, ‘‘व्यापक राजस्वहित और जनहित लिए प्रदेश में शराबबंदी लागू किया जाना सही नहीं लगता.’’ आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह, कांग्रेस विधानमण्डल दल के नेता अजय कुमार लल्लू की ओर से सदन में उठाए गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे.

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि यह विडम्बना है कि वह कांग्रेस प्रदेश में शराबबंदी का मुद्दा उठा रही है, जिसने इस देश और प्रदेश पर 50 साल से ज्यादा समय तक राज किया. उन्होंने कहा कि वह शराब का समर्थन नहीं करते हैं लेकिन इस पर पाबंदी लगाना भी व्यावहारिक रूप से सम्भव नहीं है.

प्रदेश की पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए खन्ना ने कहा, ‘‘पिछली सरकार में अपहरण की घटना होने पर लोग उसे छुड़ाने के लिए पुलिस के बजाय एसपी नेताओं के पास जाते थे. उन्हें (समाजवादी पार्टी) गुंडों और अपराधियों को संरक्षण देने के लिये नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए.’’ सदन में एसपी और विपक्ष के नेता राम गोविन्द चैधरी ने संसदीय कार्य मंत्री के इस बयान पर आरोप लगाया कि दरअसल, बीजेपी अपराधियों को संरक्षण देने में लगी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़की कांग्रेस, बोली- 'विरोध की आवाज...'
दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़की कांग्रेस, बोली- 'विरोध की आवाज...'
पुणे शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव, BJP-महायुति की तैयारियां तेज
पुणे शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव, BJP-महायुति की तैयारियां तेज
दिल्ली प्रदर्शन में नाबालिग से मारपीट करने वाले 4 आरोपियों की पहचान, पुलिस लेगी एक्शन
दिल्ली प्रदर्शन में नाबालिग से मारपीट करने वाले 4 आरोपियों की पहचान, पुलिस लेगी एक्शन

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget