एक्सप्लोरर

अयोध्या विवाद पर बोले विनय कटियार, 'कोई साजिश नहीं, सबके सामने गिराई गई थी मस्जिद'

लखनऊ/नई दिल्ली: बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में आपराधिक साजिश के आरोपों का सामना कर रहे बीजेपी के फायरब्रांड नेता विनय कटियार ने जोर देते हुए कहा कि ‘‘इसमें कोई साजिश नहीं थी क्योंकि ढांचा खुले में’’ भारी भीड़ के सामने ढहाया गया.

1990 में पुलिस ने की थी ‘कारसेवकों’ पर फायरिंग

समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव पर हमला करते हुये उन्होंने कहा कि यूपी के पूर्व मुख्यख्मंत्री ने खुद माना है कि पुलिस ने साल 1990 में जब ‘कारसेवकों’ पर फायरिंग की तो 16 लोगों की मौत हुई थी और इसलिये, इस घटना के संबंध में उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाना चाहिये.

कटियार ने कहा, ‘‘उन्होंने (मुलायम ने) उनकी हत्या की और इसके लिये उनपर मामला चलना चाहिये. बाबरी मस्जिद वहां नहीं थी. वह राम मंदिर की जगह थी और यहां तक कि हाई कोर्ट ने भी आदेश (इस आशय का) पारित किया है.’’

बाबरी ढांचा विध्वंस मामले में आपराधिक साजिश का आरोप तय

विनय कटियार का यह बयान सीबीआई कोर्ट द्वारा वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, केंद्रीय मंत्री उमा भारती और अन्य के साथ उन पर 1992 के बाबरी ढांचा विध्वंस मामले में आपराधिक साजिश का आरोप तय किये जाने के बाद आई है.

कटियार ने कहा, ‘‘यह सही नहीं है और हमारे खिलाफ साजिश के आरोपों की कोई गुंजाइश नहीं है. यह कोई साजिश नहीं थी क्योंकि जो कुछ भी हुआ वह खुलेआम हुआ और वहां लाखों लोग मौजूद थे. जहां इतनी बड़ी भीड़ शामिल हो वहां साजिश नहीं हो सकती.’’

''मस्जिद को गिराये जाने में उनकी कोई भूमिका नहीं''

आरोपियों ने अपने खिलाफ आरोप तय किये जाने के विरोध में कोर्ट में दलील दी और कहा कि मस्जिद को गिराये जाने में उनकी कोई भूमिका नहीं है. उन्होंने कहा कि इसके बजाय उन्होंने इसे रोकने की कोशिश की लेकिन उन्हें बरी किये जाने की याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी.

कटियार ने कहा, ‘‘यह अच्छा है कि कोर्ट नियमित आधार पर मामले की सुनवाई कर रहा है, लेकिन सुनवाई होनी ही नहीं चाहिये थी क्योंकि जब मौके पर लाखों लोग मौजूद हों तो कुछ लोगों पर आरोप लगाना उचित नहीं है.’’ बीजेपी नेता ने दावा किया कि उन्होंने 6 दिसंबर 1992 को कोई भाषण नहीं दिया था जब अयोध्या में 16वीं शताब्दी के ढांचे को गिराया गया था.

मुलायम के खिलाफ दर्ज होना चाहिए मामला: कटियार

बीजेपी नेता विनय कटियार ने एसपी संस्थापक मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अयोध्या में नब्बे के दशक में कारसेवकों पर गोलीबारी के लिए मुलायम के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए. कटियार ने कहा कि जिस समय फायरिंग हुई थी, मुलायम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे.

कटियार ने दावा किया, ‘‘खुद उन्होंने (मुलायम) ने स्वीकारा है कि 16 लोग मारे गये थे. उन्होंने (मुलायम) उनकी हत्या की. उनके खिलाफ इसके लिए कार्रवाई होनी चाहिए. बाबरी मस्जिद तो वहां थी ही नहीं. वह जगह राम मंदिर की है और हाई कोर्ट ने भी अपने आदेश में ये बात मानी है.’’

आपको बता दें कि कटियार उन 12 नेताओं में से एक हैं, जिन पर सीबीआई की विशेष कोर्ट ने आरोप तय किए. कटियार ने कहा कि वह कोर्ट के आदेश का पालन करेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस बारे में कुछ कहना नहीं चाहता. कोर्ट को फैसला करना है और हम उसका पालन करेंगे.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, नीरज ने अनंत सिंह को चौंकाया!
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, नीरज ने अनंत सिंह को चौंकाया!
प्रयागराज में TGT अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, शिक्षा निदेशालय में घुसे प्रदर्शनकारी
प्रयागराज में TGT अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, शिक्षा निदेशालय में घुसे प्रदर्शनकारी
वाराणसी में 8.52 लाख लोगों को मिलेगी सीवरेज सुविधा, 8.22 लाख को मिलेगा शुद्ध पेयजल
वाराणसी में 8.52 लाख लोगों को मिलेगी सीवरेज सुविधा, 8.22 लाख को मिलेगा शुद्ध पेयजल
बुंदेलखंड में बनेंगे 65 हजार मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम, किसानों को मिलेगी राहत
बुंदेलखंड में बनेंगे 65 हजार मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम, किसानों को मिलेगी राहत

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget