एक्सप्लोरर

बिहार में बढ़ रहे कोरोना मरीजों को लेकर नीतीश कुमार गंभीर, कहा-नए उपकरणों से जांच में लानी होगी तेजी

कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई बड़े फैसले किए हैं. उनका कहना है कि नए उपकरणों से जांच में तेजी लानी होगी.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों को लेकर हाई लेवल मीटिंग की. मुख्यमंत्री ने अपने अधिकारियों को कई टास्क दिए. बैठक के बाद प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर ही सभी प्रवासी मजदूरों की डोर टू डोर विस्तृत स्क्रीनिंग कराई जाए ताकि कोरोना से संबंधित कोई लक्षण हो तो तुरंत उसकी पहचान हो सके. इसके लिए उपयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई सुनिश्चित करें. इससे सभी की सुरक्षा हो सकेगी.

प्रेस रिलीज में कहा गया कि स्क्रीनिंग की यह प्रक्रिया लगातार जारी रखी जाए. एक अंतराल के बाद दोबारा स्क्रीनिंग कराई जाए और इसका फॉलोअप भी लिया जाए ताकि कोई प्रवासी मजदूर स्क्रीनिंग से न छूटे. संक्रमण की समय पर पहचान कर कोरोना चेन को तोड़ा जा सके.

सीएम नीतीश ने आदेश दिया कि कोरोना संक्रमण की जांच और बचाव से संबंधित जो भी उपकरण प्राप्त हुए हैं या शीघ्र प्राप्त होने वाले हैं. उन्हें फंक्शनल करने हेतु तुरंत कार्रवाई की जाए. प्राप्त नए उपकरणों के माध्यम से टेस्टिंग में और तेजी लाई जाए. सभी जिलों और चिन्हित स्वास्थ्य संस्थानों में टेस्टिंग तेजी से शुरू की जाए. इसके लिए प्रोटोकॉल के अनुसार तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

सीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग हरसंभव स्रोत से वेंटिलेटर, टेस्टिंग किट, पीपीई किट, दवाओं और जरूरी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करे ताकि आवश्यकतानुसार समुचित उपयोग हो सके. इसके लिए राशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी. कोविड-19 संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु प्रोटोकॉल तैयार रखा जाए ताकि आवश्यकतानुसार इसे तुरंत कार्यान्वित किया जा सके.

मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया राज्यस्तरीय टास्क फोर्स अविलम्ब कार्य शुरू करे. टास्क फोर्स वर्तमान नीतियों में यदि कोई संशोधन आवश्यक समझे तो इसके लिये शॉर्ट टर्म पॉलिसी/मिड टर्म पॉलिसी के संबंध में सुझाव दे. टास्क फोर्स प्रवासी मजदूरों के लिये श्रम नीति तैयार करने के संबंध में शीघ्र सुझाव दे. साथ ही नई इकाईयों की स्थापना हेतु क्या इनसेंटिव दिए जा सकते हैं, इसके बारे में प्रवासी मजदूरों के फीडबैक के आधार पर भी टास्क फोर्स समुचित सुझाव दे.

कार्यरत इकाईयों में अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिल सके, इसके लिए भी टास्क फोर्स जल्दी सुझाव दे. कोरोना संक्रमण की गंभीरता को समझना होगा, लोग घैर्य बनाए रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. हम लोग सभी के हित में सोचते हैं. सरकार द्वारा लोगों की हरसंभव मदद की जा रही है. लोगों के सहयोग से ही हम सब इस महामारी से निपटने में सफल होंगे.

ये भी पढ़ें

कोरोना संकट के बीच आज विपक्ष की बड़ी बैठक, 25 विपक्षी दलों के नेता होंगे शामिल

मुंबई: रेलवे कर्मचारियों के यातायात के लिए शुरू की गई कुछ लोकल ट्रेनें, आम यात्रियों के सफर पर अभी भी पाबंदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'मैं जहां ठहरा हूं, वहां अंडरकवर कॉप्स...'
अभिजीत दीपके का दावा, 'मैं जहां ठहरा हूं, वहां अंडरकवर कॉप्स...'
डल झील में नहीं चलेंगी मोटरबोट और जेट स्की, HC ने लगाई रोक
डल झील में नहीं चलेंगी मोटरबोट और जेट स्की, HC ने लगाई रोक
चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस नेता बोले- 'लोकतांत्रिक व्यवस्था में...'
चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस नेता बोले- 'लोकतांत्रिक व्यवस्था में...'
जामिया के हॉस्टल में खाने पर HC सख्त, छात्रा को हुआ था टाइफाइड, मांगा जवाब
जामिया के हॉस्टल में खाने पर HC सख्त, छात्रा को हुआ था टाइफाइड, मांगा जवाब

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget