एक्सप्लोरर

2 अक्टूबर 2019 तक बिहार को खुले में शौच से मुक्त बनाना है: नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री ने कहा कि बापू ने स्वच्छता का संदेश दिया था. उन्होंने चंपारण यात्रा के दौरान साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया था. हम लोग पटना सहित राज्य के दूसरे शहरों और गांवों के स्वच्छता के लिए काम कर रहे हैं.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य को दो अक्टूबर 2019 तक ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) बनाना है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा कि कहा कि दो अक्टूबर 2019 के पहले राज्य को ओडीएफ बनाने का संकल्प लें. खुले में शौच से राज्य को मुक्त बनाएं. उन्होंने कहा कि 3,200 वार्डों और 62 नगर निकाय खुले में शौच से मुक्त हो गये हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बापू ने स्वच्छता का संदेश दिया था. उन्होंने चंपारण यात्रा के दौरान साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया था. हम लोग पटना सहित राज्य के दूसरे शहरों और गांवों के स्वच्छता के लिए काम कर रहे हैं. हर घर पीने का स्वच्छ पानी और बिजली की व्यवस्था करने के साथ ही पक्की गली-नाली का निर्माण, शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है. कचरा प्रबंधन और गंदगी दूर करने की मानसिकता भी लोगों में विकसित करनी होगी ताकि पूरा समाज और आसपास के इलाके को स्वच्छ रखा जा सके.

नीतीश कुमार ने कहा कि बापू के विचारों के प्रति प्रतिबद्धता बनाए रखते हुए जन अभियान चलाने की जरुरत है. इससे लोगों में जागृति आएगी जिससे शहर की सूरत बदलेगी. उन्होंने कहा कि पेयजल पाइपलाइन पहुंचाने की योजना के तहत राज्य के सभी 3,250 शहरी वार्डों में से 2,040 वार्डों में पेयजल पहुंचाने का काम शुरु हुआ है. इसमें से 223 वार्डों में काम पूरा हो गया है. 3,121 वार्डों में से पक्की गली, नाली का काम शुरु हुआ है जिसमें 203 वार्डों में काम पूरा हो गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
कानपुर: BJP नेता के घर में घूसे बदमाश, हाथ-पैर बांधकर लूटे 50 लाख
कानपुर: BJP नेता के घर में घूसे बदमाश, हाथ-पैर बांधकर लूटे 50 लाख
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
खुत्बा विवाद: महबूबा मुफ्ती का BJP पर हमला, 'यह धार्मिक मामलों में दखल'
खुत्बा विवाद: महबूबा मुफ्ती का BJP पर हमला, 'यह धार्मिक मामलों में दखल'

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget