एक्सप्लोरर

2019 लोकसभा चुनाव में PM मोदी की जीत पर बोले नीतीश कुमार-...जनता मालिक है

नीतीश कुमार ने राफेल डील पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जारी खींचतान पर भी अपनी राय रखी. नीतीश कुमार ने कहा कि राफेल कोई मुद्दा है, ये समझ में नहीं आ रहा है.

नई दिल्ली: 2019 लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और महागठबंधन में जोर-आजमाइश जारी है. इस बीच एनडीए में शामिल नीतीश कुमार ने कहा है कि मेरे हिसाब से नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे. वैसे जनता ही मालिक है. जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने तीन तलाक और राम मंदिर जैसे मुद्दों पर बीजेपी के पक्ष में नहीं खड़े होने को लेकर भी सफाई दी.

उन्होंने कहा, ''1996 के बाद से तीन चार साल छोड़ दें तो बीजेपी के साथ हमारा कुछ मुद्दों पर असहमति रही है. आज भी है. लेकिन बिहार के विकास के लिए बीजेपी के साथ काम कर रहे हैं.'' नीतीश कुमार ने कहा, ''हमारी पार्टी ने राम मंदिर पर पहले ही साफ कर दिया है कि इस मुद्दे को कोर्ट या बातचीत से सुलझाया जाए.''

बिहार में 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी-जेडीयू और लोजपा ने साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है. तीनों दलों के बीच सीटों पर भी सहमति बन चुकी है. एनडीए का मुकाबला महागठबंधन से है.

महागठबंधन (आरजेडी, कांग्रेस, हम, आरएलएसपी+) पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि महागठबंधन का कोई भविष्य नहीं है. आत्मविश्वास की कमी है. लगता था आरजेडी में दम है, कांग्रेस के साथ था पर दम नहीं है.

कांग्रेस पर निशाना नीतीश कुमार कांग्रेस पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि जिसके लिए अध्यादेश को फाड़ा गया आज उन्हीं के साथ चुनाव लड़ रहे हैं. दरअसल, 2013 के सितंबर महीने में मनमोहन सिंह ने दागी सांसदों और विधायकों की सदस्यता बचाने वाला एक अध्यादेश लाया था. जिसका विरोध करते हुए राहुल गांधी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में अध्यादेश की कॉपी को फाड़ दिया था. तब राहुल की खूब आलोचना हुई थी. मनमोहन सिंह पर यह भी आरोप लगा था कि सरकार में शामिल लालू यादव को बचाने के लिए अध्यादेश लाया गया.

राफेल नीतीश कुमार ने राफेल डील पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जारी खींचतान पर भी अपनी राय रखी. नीतीश कुमार ने कहा कि राफेल कोई मुद्दा है, ये समझ में नहीं आ रहा है. सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ चुका है और लोकसभा में बहस हो चुकी है. ऐसे में लोगों को बताने के लिए क्या है?

JDU नेता ने मीसा भारती को कहा शूर्पणखा, भाई तेज प्रताप बोले- उनकी औकात क्या है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का बड़ा कदम, घर-घर सर्वे कर महिलाओं को मिलेगा रोजगार
योगी सरकार का बड़ा कदम, घर-घर सर्वे कर महिलाओं को मिलेगा रोजगार
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
प्रशांत किशोर बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, क्या है PK का प्लान?
प्रशांत किशोर बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, क्या है PK का प्लान?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget