एक्सप्लोरर

NRC-NPR पर नीतीश के दांव से बीजेपी में खलबली, पार्टी के विधायकों की राय सुशील मोदी से अलग

एनआरसी और एनपीआर के प्रस्ताव का सुशील मोदी ने समर्थन किया. वहीं बीजेपी के दूसरे विधायकों में खलबली मच गई. एक ने इसे खानापूर्ति करार दिया. वहीं एक विधायक ने जनसंख्या नियंत्रण कानून पर प्रस्ताव पास करने की मांग कर दी.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में एनआरसी और एनपीआर को लेकर ऐसी गुगली फेंकी की बीजेपी नेता हैरान परेशान हो गए. हालांकि, विधानसभा से एनआरसी और एनपीआर को लेकर प्रस्ताव पास हो जाने के बाद बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील मोदी ने साफ किया दिया कि वे नीतीश कुमार के प्रस्ताव का समर्थन करते हैं.

सुशील मोदी ने ट्वीट में लिखा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही कहा था कि अभी देश में एनआरसी लागू करने की कोई बात नहीं है. अब विधानसभा ने सर्वसम्मति से राज्य सरकार का यह प्रस्ताव भी पारित कर दिया कि बिहार में एनआरसी लागू नहीं होगा और एनपीआर पर 2010 के प्रारूप पर ही लोगों से जानकारी मांगी जाएगी. किसी जानकारी के लिए प्रमाण देने की बात भी नहीं है. सदन का प्रस्ताव इतना साफ है कि अब किसी को नागरिकता के मुद्दे पर गुमराह कर राजनीति करने का मौका नहीं मिलेगा.''

वहीं बीजेपी ने बाकी नेताओं में खलबली मच गई. बीजेपी कोटा से कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने प्रस्ताव को महज खानापूर्ति करार दिया. मंगलवार को उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार के साथ हैं. जहां तक संशोधन की बात है, इसपर केंद्र को समीक्षा करनी है. उन्होंने कहा, ''इसपर जो भी फैसला होगा, मैं केंद्र के साथ हूं. लोकतंत्र में विषय रखने का सबको अधिकार है. ये कोई जरूरी नहीं कि जो विधान सभा में बातें आईं उसे केंद्र मान लें. राज्य का अधिकार उसमें सुझाव का था तो उन्होंने प्रस्ताव दिया, अब केंद्र उसे देखेगा. हम केंद्र के साथ हैं.''

बीजेपी के विधायक अब एनपीआर की जगह नया राग अलापने लग गए. उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून का मुद्दा उठाया. विधायक संजय सरावगी ने कहा कि कोई एनपीआर को बात समाप्त करने की बात नहीं है. ये कोई बैक स्टेप नहीं है. इसमे कहीं कुछ नही जिससे अल्पसंख्यक को समस्या हो. इसके साथ ही सरावगी ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून तो इस देश में लागू होना ही चाहिए. जिस तरह से देश में जनसंख्या बढ़ रही है वैसे में ये देशहित में है. जिस तरह से जनसंख्या बढ़ रही वैसे में कानून की जरूरत है और ये कानून बनना चाहिए. सरकार को इसपर विचार करने की जरूरत है. अगर प्रस्ताव पारित हो तो ये और भी अच्छी बात है.

एक और बीजेपी के विधायक नीरज बबलू ने कहा कि जो प्रस्ताव सदन में लाया गया, हमने उसका समर्थन किया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून आए. इसका भी प्रस्ताव लाया जाए और केंद्र को भेजा जाए. ये बहुत जरूरी है. अगर ये नहीं आया तो देश नहीं बचेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget