एक्सप्लोरर

राज्यपाल की नियुक्ति से पहले नीतीश कुमार को नहीं दी गई जानकारी- सूत्र

सूत्र बताते हैं कि लालजी टंडन के तबादले के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम नीतीश कुमार को इसकी जानकारी दी. ऐसा शिष्टाचार रहा है कि राज्यपाल के बदले जाने से पहले मुख्यमंत्री को इसकी औपचारिक सूचना दी जाती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

पटना: फागू चौहान को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. ऐसा शिष्टाचार रहा है कि राज्यपाल बदले जाने से पहले मुख्यमंत्री को इसकी औपचारिक सूचना दी जाती रही है लेकिन ऐसा नहीं हुआ. सूत्र बताते हैं कि लालजी टंडन के तबादले के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम नीतीश कुमार को इसकी जानकरी दी. नीतीश ने बस इतना कहा कि टीवी से पता चल गया है.

बिहार में जेडीयू और बीजेपी के बीच अविश्वास की डोर मज़बूत होती जा रही है. नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू केंद्र में साथ तो है लेकिन सरकार में शामिल नहीं है. जेडीयू और बीजेपी के बंधन में इसको लेकर गांठ पड़ गई. राज्यपाल बदले जाने से पहले सूचित नहीं किए जाने को नीतीश कुमार ने मुद्दा तो नहीं बनाया लेकिन एक और गांठ पड़ गई. अगले साल 2020 में राज्य में विधान सभा चुनाव होने हैं. इसी बीच नीतीश कुमार का आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी और कांग्रेस के नेता शकील अहमद खान के घर जाना और खाना खाना दबाव की राजनीति का हिस्सा मानी जा रही है.

आरजेडी नेता भोला यादव ने कहा कि राज्यपाल का तबादला केंद्र सरकार का प्रोपेगेंडा है कि वो किसे रखेंगे और किसे नहीं रखेंगे. इसपर क्या कहा जाए, जो आए हैं उनका स्वागत है. उधर कांग्रेस के नेता प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि एकाएक राज्यपाल का तबादला होना कई सवाल खड़े कर रहा है. एक विधायक को राज्यपाल बनाया गया है. इसमें बीजेपी को सोची समझी राजनीति दिखती है. वहीं आरजेडी नेता आलोक मेहता ने कहा कि राज्यपाल के पद पर बैठे व्यक्ति का निष्पक्ष होना बहुत ही आवश्यक है. लेकिन बीते दिनों में ये देखा जा रहा है कि किसी खास संगठन के प्रति प्रतिबद्ध व्यक्ति को राज्यपाल बनाया जा रहा है.

इसके साथ ही कांग्रेस नेता प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि इन दिनों जो खटास जेडीयू और बीजेपी के बीच बढ़ी है, ये बताने के लिए काफी है कि आने वाले समय में बिहार में अस्थिरता के दौर से इनकार नहीं किया जा सकता है. ऐसा लग रहा है कि बिहार राष्ट्रपति शासन की तरफ बढ़ रहा है. ये भी कह सकते हैं कि कहीं समय से पहले विधानसभा का चुनाव न हो जाए. उधर बीजेपी नेता नितिन नवीन ने कहा कि हमारे यहां कोई खटास नहीं है. उन्होंने राज्यपाल के तबादले को हल्के अंदाज में टाल दिया. उन्होंने कहा कि राज्यपाल संविधान के हिसाब से काम करते हैं.

बिहार में पांच साल में छह गर्वनर बिहार में पांच सालों में पांच गवर्नर बदले गए हैं. 2014 में केशरी नाथ त्रिपाठी को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया. इसके बाद रामनाथ कोविंद को इस पद के लिए नियुक्त किया गया. इस पर वे साल 2015-17 के दौरान रहे. रामनाथ कोविंद के बाद एक बार फिर से केशरीनाथ त्रिपाठी को 2017 में बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया. इसके बाद 2017-18 के दौरान सत्यपाल मलिक बिहार के राज्यपाल बनाए गए. 2018 में ही लालजी टंडन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया. अब फागू चौहान बिहार के नए राज्यपाल बनाए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
टाइगर श्रॉफ पर हमले से भड़के AAP नेता संजय सिंह, BJP सरकार को घेरा
टाइगर श्रॉफ पर हमले से भड़के AAP नेता संजय सिंह, BJP सरकार को घेरा
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget