एक्सप्लोरर

बिहार में लगाई जाएगी अरुण जेटली की मूर्ति- नीतीश कुमार

66 वर्षीय जेटली का 24 अगस्त को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज के दौरान निधन हो गया था. नीतीश कुमार ने कहा कि दिवंगत नेता के सम्मान में हर साल उनकी जयंती को एक राज्य समारोह के रूप में मनाया जाएगा.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व वित्त मंत्री और दिवंगत बीजेपी नेता अरुण जेटली के सम्मान में उनकी बिहार में प्रतिमा लगवाने की घोषणा की है. इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि राजकीय सम्मान में अरुण जेटली की जन्मतिथि को समारोह के तौर पर मनाया जाएगा. शनिवार को राजधानी पटना में एनडीए की तरफ़ से अरुण जेटली के याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था. इस मौक़े पर सीएम नीतीश कुमार, सुशील मोदी, पशुपती पारस समेत एनडीए कई बड़े नेताओं ने मौजूद थे.

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार में एनडीए सरकार के गठन में उनकी भूमिका की चर्चा की. उन्होंने कहा कि यह दुखद घटना हुआ कि अरुण जी दुनिया में नहीं रहे. केंद्र में श्रद्धेय अटल जी की सरकार बनी,उस समय से जेटली जी के साथ हमारा विशेष सम्बंध रहा. मंत्रीमंडल में हम साथ थे. शुरू से बिहार के लिए विशेष योगदान रहा. आज बिहार की सेवा करने का मौका मिला उसमें अरुण जी भूमिका रही उसे जीवन में नहीं भुला सकता. वह विपरीत परिस्थितियों में विचलित नहीं होते थे. उत्साहित होकर अपनी बात रखते थे, उनका गुण विलक्षण था. नीतीश कुमार ने कहा कि साल 2005 में दूसरा चुनाव जब होने वाला था, उनकी तबियत ख़राब हुई.लेकिन ऑपरेशन के बाद उन्होंने सक्रिय भूमिका रही. पूरे चुनाव के दौरान एक एक चीज़ पर चर्चा करते थे. उन्होंने कहा कि भले बिहार के नहीं थे लेकिन बिहार से गहरा लगाव था.बिहारियों का आदर करते थे. इसके अलावा एलजेपी नेता पशुपति पारस ने अरुण जेटली को भारत रत्न दिए जाने की बात कही. पशुपति पारस ने अरुण जेटली को याद करते हुए कहा कि अरुण जेटली की अलग व्यक्तित्व के नेता थे. मैं सीएम नीतीश कुमार से आगाह करता हूं कि वो पीएम मोदी से अनुशंसा करें कि अरुण जेटली को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए. गौरतलब है कि बीते 24 अगस्त को पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का एम्स में लम्बे समय से बीमार रहने के कारण निधन हो गया था.

महाराष्ट्र: आवास घोटाले में पूर्व मंत्री सुरेश जैन को सात साल की जेल, 100 करोड़ का जुर्माना

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले
खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले
UP में बनेगा बायोई-3 सेल, लैब से बाजार तक पहुंचेगी तकनीक; रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
UP में बनेगा बायोई-3 सेल, लैब से बाजार तक पहुंचेगी तकनीक; रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
Embed widget