एक्सप्लोरर

दरिंदगी: यूपी के बरेली में नौ साल की बच्ची को रेप के बाद किया कत्ल

यूपी के बरेली से एक नौ साल की मासूम बच्ची के साथ रेप के बाद उसकी हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. चार थानों की पुलिस अब आरोपी की तलाश में लग गई है.

बरेली: यूपी के बरेली से एक नौ साल की मासूम बच्ची के साथ रेप के बाद उसकी हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. चार थानों की पुलिस अब आरोपी की तलाश में लग गई है. जिले भर में इस वारदात ने दहशत फैला दी है वहीं पुलिस महकमे में भी हडकंप मच गया है.

विशारतगंज थाना क्षेत्र के अखा गांव में नौ साल की मासूम बच्ची का खेत में शव मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी मुनिराज, एसपी ग्रामीण संसार सिंह और सीओ आंवला आलोक अग्रहरि मौका-ए-वारदात पर पहुंचे.

परिजनों का कहना है कि उनकी 9 साल की बेटी मंगलवार को गांव के अन्य बच्चों के साथ खेलने गई थी. उसी दिन से बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा. परिजनों ने गांव में हर जगह बच्ची को तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. शुक्रवार सुबह एक बार फिर से ग्रामीणों ने बच्ची को ढूंढ़ना शुरू किया तो गन्ने के खेत में उसका शव अर्धनग्न हालत में मिला.

बच्ची के परिजनों का कहना है कि रेप के बाद उसकी हत्या की गई है. मासूम बच्ची की का शव मिलने की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

एसपी ग्रामीण संसार सिंह का कहना है कि बच्ची का शव गन्ने के खेत में मिला है जिससे आशंका जताई जा रही है कि रेप के बाद उसकी हत्या की गई है. उन्होंने बताया प्रथम दृष्ट्या ऐसा लग रहा है कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार थानों की पुलिस को सीओ आंवला के नेतृत्व में लगाया गया है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?
Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget