एक्सप्लोरर

कानपुर: करना चाहता था 19 साल की बेटी से शादी, मना करने पर छत पर सो रहे पिता को पड़ोसी ने मार डाला

कानपुर में पड़ोसी युवक ही स्क्रैप कारोबारी का हत्यारा निकला. वो स्क्रैप कारोबारी की 19 साल की बेटी से शादी करना चाहता था. पिता के मना करने पर उसने छत पर सो रहे पिता की निर्मम हत्या कर दी.

कानपुर: कानपुर जिले के बाबूपुरवा के मुंशीपुरवा में एक स्क्रैप कारोबारी की सोते वक्त धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी. हत्या की सूचना जैसे ही परिजनों और इलाके के लोगों को लगी तो हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की छानबीन में जुट गई है.

45 वर्षीय असरफ खरादी की हत्या

बाबूपुरवा के मुंशी पुरवा इलाके में रहने वाले 45 वर्षीय असरफ खरादी के स्क्रैप का काम करते थे. सोमवार देर रात वो छत पर सोने गए. आज सुबह जब असरफ का बेटा उन्हें जगाने के लिए छत पर गया तो देखा कि उसके पिता का शव खटिया पर लहू-लुहान अवस्था मे पड़ा हुआ है. जिसके बाद पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई.

हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की. वहीं, घटनास्थल पर फारेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए. मामले की गंभीरता से जांच कराई गई. वहीं, पुलिस ने हत्या में उपयोग होने वाले हथियार को भी बरामद कर लिया है.

सबसे पहले बेटे ने देखा पिता का लहू-लुहान शव

बता दें कि मृतक की पत्नी शबनम की आठ साल पहले मौत हो गई थी, वो अपनी बेटी  मुस्कान (19) और बेटे इरफान (17) के साथ मकान में रह रहे थे. परिजनों का कहना है कि कि सोमवार रात को खाना खाने के बाद अशरफ छत पर सोने चले गए थे. सुबह काफी देर तक जब वो छत से उतरकर नहीं आए, तो बेटा इरफान उन्हें जगाने छत पर गया, तो देखा कि असरफ का शव खटिया पर लहू लुहान पड़ा हैं.

हत्यारोपी पड़ोसी गिरफ्तार

एसपी साउथ ने बताया कि डॉग स्क्वायड के आधार पर पड़ोस के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, तो पूछताछ में उसने हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया है. इस मामले में ये बात सामने आ रही है कि पकड़े गया युवक मृतक की बेटी से शादी करना चाह रहा था, पर उसके पिता शादी के खिलाफ थे, जिसके चलते उसने हत्या कर दी.

यह भी पढ़ें:

नोएडा: नकली दस्तावेज के सहारे वायु सेना की जमीन बेचने वाला जालसाज गिरफ्तार, करोड़ों रुपये हड़पे थे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget