एक्सप्लोरर

बिहार में NDA अपने सहयोगी दलों के साथ बरकरार रहेगा: चिराग पासवान

चिराग पासवान ने कहा, "सीटों को लेकर सकारात्मक दिशा में बातचीत जारी है. मुझे पूरा यकीन है कि हमारी पार्टी को चुनाव में सम्मानजनक सीटें मिलेंगी." चिराग ने अमित शाह और नीतीश कुमार के सीटों के एलान से एक दिन पहले गुरुवार को बीजेपी अध्यक्ष से मुलाकात की थी.

नई दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) अध्यक्ष राम विलास पासवान के बेटे और पार्टी की संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) अपने सहयोगी दलों के साथ बिहार में बरकरार रहेगा. चिराग ने कहा, "सीटों को लेकर सकारात्मक दिशा में बातचीत जारी है. मुझे पूरा यकीन है कि हमारी पार्टी को चुनाव में सम्मानजनक सीटें मिलेंगी." चिराग ने अमित शाह और नीतीश कुमार के सीटों के एलान से एक दिन पहले गुरुवार को बीजेपी अध्यक्ष से मुलाकात की थी.

सूत्रों की मानें तो अमित शाह ने बिहार में सीट बंटवारे को लेकर चिराग पासवान और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के उपेंद्र कुशवाहा समेत एनडीए के सभी सहयोगी दलों से बात की है. फिलहाल, एलजेपी के लोकसभा में 6 सांसद हैं. शुक्रवार को उपेंद्र कुशवाहा और तेजस्वी यादव की मुलाकात के बाद बीजेपी अध्यक्ष ने कुशवाहा से बात की है ताकि चुनाव में बीजेपी के लिए कोई मुश्किल न खड़ी हो पाए.

एलजेपी के एक शीर्ष नेता के मुताबिक, पार्टी को अगले लोकसभा चुनाव के लिए सीटों को लेकर समझौता करना पड़ा है और इस बार उसे सात से कम सीटें मिलने की उम्मीद है. नेता की मानें तो बीजेपी ने भी जनता दल (यूनाइटेड) (जेडी (यू)) के लिए सीटों से समझौता किया है, जबकि जेडीयू पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए की सहयोगी नहीं थी. सूत्रों के मुताबिक, एलजेपी को इस बार पांच सीटें मिलने की संभावना है.

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी ने 2014 में तीन सीटों पर चुनाव लड़ा था और सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी. बीजेपी शायद ही इस बार आरएलएसपी को दो से ज्यादा सीटें देने पर राजी हो पाए. बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटे हैं. सूत्रों के मुताबिक, सीट बंटवारे की रणनीति अभी बन ही रही है. बीजेपी के महासचिव और बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव सहयोगियों के साथ बातचीत करने में लगे हुए हैं. बीजेपी को 16, जेडी (यू) को 16, एलजेपी को 5 और आरएलएसपी को दो सीटें मिलने की उम्मीद है. मुजफ्फरपुर या जहानाबाद की शेष एक सीट किसी निर्दलीय को मिल सकती है.

शुक्रवार को बीजेपी अध्यक्ष ने एलान किया था कि अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी और जेडी (यू) बराबर सीटों पर चुनाव लडेंगी. बीजेपी 2014 में 30 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और 22 सीटों पर उसने जीत दर्ज की थी. शाह ने कहा है कि नीतीश कुमार की वजह से बाकी पार्टियों को पिछली बार के मुकाबले कम सीटें मिलेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
लखनऊ हत्याकांड से लेकर नेहा बोरा पोस्टर विवाद तक, BJP पर बरसे सपा सांसद
लखनऊ हत्याकांड से लेकर नेहा बोरा पोस्टर विवाद तक, BJP पर बरसे सपा सांसद
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
'दो घंटे में ठीक हो जाएंगे', नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह- पुरानी आदत है
'दो घंटे में ठीक हो जाएंगे', नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह- पुरानी आदत है

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget