एक्सप्लोरर

NDA सीट शेयरिंग: सुलह की राह पर LJP-BJP, नीतीश कुमार आज पहुंचेंगे दिल्ली

आज शाम को बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार भी दिल्ली पहुंच रहे हैं. अपने दो दिनों के दिल्ली प्रवास के दौरान नीतीश सीट बंटवारे को लेकर बीजेपी और एलजेपी नेताओं से भी बातचीत कर सकते हैं.

नई दिल्ली: बिहार एनडीए में घमासान जारी है. इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि बीजेपी और रामविलास पासवान की पार्टी एलजेपी के बीच सुलह होने के आसार हैं. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और एलजेपी नेताओं के बीच कल की बातचीत सकारात्मक रही है. एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक, आज बीजेपी और एलजेपी नेताओं के बीच एक और दौर की बातचीत हो सकती है जिसके बाद कोई अंतिम फ़ैसला होने की उम्मीद है.

दोनों पक्षों से जुड़े सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि अमित शाह ने एलजेपी की चिंताओं और मांगों पर सम्मानजनक समाधान निकालने का आश्वासन दिया है. कल की बैठक में दोनों पक्षों के बीच एक और दौर की बैठक का फ़ैसला लिया गया है. सूत्रों के मुताबिक कल यानि गुरुवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और एलजेपी मुखिया रामविलास पासवान और चिराग पासवान के बीच हुई बातचीत सकारात्मक रही जिसके बाद सुलह के आसार बढ़ गए हैं.

एलजेपी नेताओं और वित्त मंत्री अरुण जेटली के बीच आज एक और दौर की बातचीत होने की संभावना है. माना जा रहा है कि इस बैठक में किसी अंतिम फॉर्मूले पर सहमति बन सकती है. सूत्रों के मुताबिक़ उपेंद्र कुशवाहा के एनडीए छोड़ने के बाद अब एलजेपी बिहार में 6 लोकसभा सीटें और राम विलास पासवान के लिए राज्यसभा की सीट चाहती है. वहीं बीजेपी रामविलास पासवान को राज्यसभा भेजने की सूरत में एलजेपी को 4 से ज़्यादा सीटें नहीं देना चाहती. एबीपी न्यूज़ को ऐसे संकेत मिले हैं कि बीजेपी अपने रुख में नरमी ला सकती है.

तेजस्वी यादव बोले- मौसम बदल रहा है, फैसला चिराग पासवान को करना है

वहीं आज शाम को बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार भी दिल्ली पहुंच रहे हैं. अपने दो दिनों के दिल्ली प्रवास के दौरान नीतीश सीट बंटवारे को लेकर बीजेपी और एलजेपी नेताओं से भी बातचीत कर सकते हैं. इन बैठकों के बाद बिहार में एनडीए के बीच सीट बंटवारे पर कोई अंतिम फैसला और घोषणा होने की संभावना है.

दरअसल, मंगलवार को एलजेपी सांसद चिराग पासवान के एक ट्वीट किया था जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में यह पूछा जा रहा है कि क्या रामविलास पासवान भी उपेंद्र कुशवाहा की राह पकड़ेंगे? चिराग ने ट्वीट कर कहा था, ''टीडीपी व रालोसपा के एनडीए गठबंधन से जाने के बाद एनडीए गठबंधन नाज़ुक मोड़ से गुज़र रहा है. ऐसे समय में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन में फ़िलहाल बचे हुए साथीयों की चिंताओं को समय रहते सम्मान पूर्वक तरीक़े से दूर करें.''

उन्होंने कहा, ''गठबंधन की सीटों को लेकर कई बार भारतीय जनता पार्टी के नेताओ से मुलाक़ात हुई परंतु अभी तक कुछ ठोस बात आगे नहीं बढ़ पायी है. इस विषय पर समय रहते बात नहीं बनी तो इससे नुक़सान भी हो सकता है.''

यही नहीं चिराग पासवान ने पिछले दो दिनों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जमकर तारीफ की और नोटबंदी पर सवाल उठाते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली को पत्र लिखे. इस बीच दिल्ली में महागठबंधन के नेताओं की बैठक हुई और यहीं उपेंद्र कुशवाहा को शामिल किया गया.

मध्य प्रदेशः शपथ ग्रहण से पहले कमलनाथ ने दिया झटका, पहली बार विधायक बनने वाले नहीं बनेंगे मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget