एक्सप्लोरर

इंदिरा गांधी के आपातकाल को दोहरा रही है नरेंद्र मोदी सरकार: सीपीआईएम

राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले कहानीकार गौतम नवलखा, तेलंगाना के प्रसिद्ध कवि वरवर राव सहित पांच बुद्धजीवियों की गिरफ्तारियों की निंदा करते हुए कहा, "ये गिरफ्तारियां राजनीतिक हैं. बिना सबूत, बिना मामला दर्ज किए इन्हें सिर्फ इसलिए गिरफ्तार करवाया गया कि ये सच बोलते हैं.

लखनऊ: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्‍सवादी-लेनिनवादी) ने देश में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों की 'शहरी नक्सली' के नाम पर दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों से हुई गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार इंदिरा गांधी के आपातकाल को दोहरा रही है.

राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले कहानीकार गौतम नवलखा, तेलंगाना के प्रसिद्ध कवि वरवर राव सहित पांच बुद्धजीवियों की गिरफ्तारियों की निंदा करते हुए कहा, "ये गिरफ्तारियां राजनीतिक हैं. बिना सबूत, बिना मामला दर्ज किए इन्हें सिर्फ इसलिए गिरफ्तार करवाया गया कि ये सच बोलते हैं, दलितों की आवाज उठाते हैं और मोदी सरकार को आईना देखा देते हैं. इससे लगता है, हम सभी लोग संवैधानिक लोकतंत्र की जगह फासीवादी हुकूमत में रह रहे हैं."

सुधाकर ने कहा कि जिन पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, वे सभी लोकतंत्र की थाती हैं. उन्हें गिरफ्तार कर सरकार असहमति, जनतंत्र और न्याय की आवाज को सत्ता की ताकत से कुचलने की कार्रवाई कर रही है. यह मोदी सरकार की लोकसभा चुनाव पूर्व की हताशा-निराशा को दर्शाता है. इन गिरफ्तारियों को सुप्रीम कोर्ट ने भी सही नहीं माना है. हताशा में बीजेपी सरकार खुद अपनी किरकिरी करवा रही है.

माले नेता ने कहा कि इन बुद्धिजीवियों की गिरफ्तारी को भीमा-कोरेगांव की घटना और प्रधानमंत्री मोदी की हत्या योजना से जोड़ने का आरोप निहायत हास्यास्पद है. सुप्रीम कोर्ट गिरफ्तार लोगों के खिलाफ सबूत मांग रहा है और पुलिस कोई सबूत नहीं दे पा रही है. भीमा-कोरेगांव की घटना के छह महीने बाद अचानक ये गिरफ्तारियां दर्शा रहा है कि बीजेपी घबराहट में है. घबराहट इस बात की है कि साढ़े चार साल तो झूठ बोल-बोल कर काट लिए, अब छह-सात महीने बाद चुनाव का सामना करना है और जनता को बताने के लिए कुछ है ही नहीं.

सुधाकर ने कहा कि भीमा-कोरेगांव की हिंसा के असली गुनहगार कट्टर हिंदूवादियों को बचाने के लिए यह नाटक रचा गया है. असली गुनहगारों पर हाथ डालने की पुलिस की हिम्मत नहीं पड़ रही है. बेबस-लाचार पुलिस वही कर रही है, जो बीजेपी नेतृत्व उससे करवा रहा है.

उन्होंने कहा कि बात नोटबंदी की हो या दूसरी घोषणाओं की, जैसे-जैसे झूठ से पर्दा हटता जा रहा है, बीजेपी की घबराहट बढ़ती जा रही है. ये जिस आपातकाल की निंदा करते नहीं थकते हैं, घबराहट में विरोध की आवाज को दबाने के लिए वही तरीका अपना रहे हैं.

माले नेता ने कहा कि ये गिरफ्तारियां बीजेपी संगठन और सरकार में शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर की गई हैं, ताकि चुनाव पूर्व बेला में मोदी सरकार की नाकामियों और ठगे गए लोगों के बढ़ रहे गुस्से से ध्यान हटाया जा सके.

उन्होंने कहा कि लेकिन मोदी सरकार को नहीं भूलना चाहिए कि हिटलर के फासीवाद और इंदिरा गांधी के आपातकाल का क्या हश्र हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में मौसम हुआ ठंडा, 21 डिग्री पहुंचा पारा, इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी
बिहार में मौसम हुआ ठंडा, 21 डिग्री पहुंचा पारा, इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी
इटावा में करवाचौथ पर पत्नी को लेने गया पति, घर लौटकर लगाई फांसी
इटावा में करवाचौथ पर पत्नी को लेने गया पति, घर लौटकर लगाई फांसी
हरियाणा: चुनाव आयोग ने SIR की तारीखों में किया बदलाव, अब 20 नवंबर तक मौका
हरियाणा: चुनाव आयोग ने SIR की तारीखों में किया बदलाव, अब 20 नवंबर तक मौका
पत्नी, बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता का भरण-पोषण पवित्र कर्तव्य, HC की अहम टिप्पणी
पत्नी, बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता का भरण-पोषण पवित्र कर्तव्य, HC की अहम टिप्पणी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget