एक्सप्लोरर

मुजफ्फरपुर रेप कांड: CM ने की CBI जांच की सिफारिश, तेजस्वी बोले- कुर्सी छोड़ें नीतीश कुमार

विधानसभा और लोकसभा में विपक्षी दलों ने मुजफ्फरपुर मामले को प्रमुखता से उठाया था. जिसके बाद नीतीश कुमार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है. कल ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बालिका गृह का दौरा किया था.

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर महिला अल्पावास गृह (शेल्टर होम) में 29 लड़कियों से रेप मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की है. सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हम निष्पक्ष जांच के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन एक भ्रम का वातावरण बनाया जा रहा है. भ्रम का वातावरण नहीं रहे, इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और प्रधान सचिव गृह को तत्काल इस सम्पूर्ण मामले को सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया है.

इससे पहले कल लोकसभा में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि अगर बिहार सरकार अनुशंसा करे तो केंद्र मामले की सीबीआई जांच के बारे में विचार करेगी. मुजफ्फपुर मामले की सुर्खियों में आने के बाद से विपक्षी दल लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रही थी.

विधानसभा और लोकसभा में भी विपक्षी दलों ने प्रमुखता से मुजफ्फरपुर मामले को उठाया था. जिसके बाद नीतीश कुमार ने जांच की सिफारिश की है. कल ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सहित कई विपक्षी पार्टी के नेताओं ने बालिका गृह का दौरा किया था. तेजस्वी ने दावा किया था कि सरकार आरोपियों को बचाने में लगी है.

उन्होंने पूछा कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को पुलिस ने रिमांड पर लेने की कोशिश अब तक क्यों नहीं की, जबकि कहा जा रहा है कि वह पुलिस जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. तेजस्वी ने कहा कि ठाकुर का एक साल का फोन कॉल डिटेल सार्वजनिक किया जाना चाहिए, जिससे सफेदपोश भी बेनकाब हो सकें.

शेल्टर होम केस: तेजस्वी ने पूछा- नीतीश जी, क्या यह सच नहीं कि आप ब्रजेश ठाकुर के घर खाने जाते थे?

तेजस्वी ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर आज साइकिल मार्च का एलान किया. उन्होंने इसी बहाने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. साथ ही आरजेडी के विधायकों ने विधानसभा के बाहर पोस्टर लेकर नारेबाजी की.

कैसे सामने आया मामला? मुजफ्फरपुर मामले का खुलासा तब हुआ, जब मुंबई की संस्था टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइसेंस की टीम ने बालिका गृह की सोशल ऑडिट रिपोर्ट में यौन शोषण का जिक्र किया. इसके बाद मुजफ्फरपुर महिला थाने में इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई गई. जांच में 29 लड़कियों के साथ रेप होने की पुष्टि हुई है. इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

SC/ST एक्ट: चिराग पासवान ने PM मोदी को पत्र लिख कहा- NGT चेयरमैन को बर्खास्त करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
'यह तुगलकी फरमान है', सरकारी स्कूलों में एंट्री बैन पर बोले सचिन पायलट
'यह तुगलकी फरमान है', सरकारी स्कूलों में एंट्री बैन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget