एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर: बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरने से दो की मौत

लगातार बरसात होने से कच्चे मकानो में रहने वाले लोगो की मुसीबत आ गई है. दो अलग-अलग थाना क्षेत्रो में मकान गिरने से जहां दर्जनों लोग घायल हो गए है वहीं मकान के मलबे में दबने के कारण 1 बच्ची और 1 महिला की मौत भी हो गई है.

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में 4 दिन से लगातार हो रही बरसात अब लोगों पर कहर बनकर टूट रही है. लगातार बरसात होने से कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों पर मुसीबत आ गई है. दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मकान गिरने से जहां दर्जनों लोग घायल हो गए है वहीं मकान के मलबे में दबने के कारण 1 बच्ची और 1 महिला की मौत भी हो गई है. पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वही घायलों का जिला चिकित्सालय में ईलाज चल रहा है.

पिछले 75 घंटों से लगातार हो रही बरसात लोंगो के लिए मुसीबत बनता जा रही है. दरअसल चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुल्हेड़ी मे इरशाद अपने बच्चों के साथ मकान में बैठा हुआ था कि तभी कच्चे मकान की छत गिर गई जिसमें सभी लोग दब गए. लोगों को मोहल्ले वासियों की मदद से बाहर निकाला गया और चरथावल सीएचसी में भर्ती कराया गया जिसमें एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची अलजबा की मौत हो गई जबकि परिवार के 7 लोग घायल हो गए. हादसे में हुई मासूम की मौत के बाद ग्रामीण प्रशासन से मृतक के परिजनों और मकान दोबारा बनाने के लिए मुआवजे देने की मांग कर रहे हैं.

मुजफ्फरनगर: बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरने से दो की मौत

वहीं दूसरी घटना छपार थाना क्षेत्र के गांव खुड्डा खामपुर में हुई जहां  मकान की छत गिरने से 5 लोग मलबे में दब गए जिन्हें ग्रामीणों की मदद से निकलकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया. जहां ईलाज के दौरान एक महिला रहीसा की मौत हो गई जबकि परिवार के 4 अन्य लोगों का ईलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है. पुलिस ने मृतकों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इस घटना के बाद एसडीएम सदर कुमार धर्मेन्द्र ने बताया कि तहसील सदर में हमारे पास दो लोगों मृत्यु होने की सूचना है. एक रहीसा नाम की महिला है जो छपार थाना क्षेत्र के गांव खुड्डा की रहने वाली थी. दूसरा चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुल्हेड़ी में 10 वर्षीय बच्ची अलजबा की मौत की खबर है. दोनों जगहों पर कई लोग घायल भी हुए हैं जिनका जिला चिकित्साल में उपचार चल रहा है. मौके पर लेखपाल , कानूनगो और पुलिस हैं. इनकी रिपोर्ट आने के बाद इन्हें मुआवजे का पैसा वितरित कर दिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget