एक्सप्लोरर

हलाला और बहूविवाह के खिलाफ एकजुट हुईं मुस्लिम महिलाएं, अब लड़ेंगी लड़ाई

मुस्लिम महिलाएं हलाला जैसी कुप्रथा और बहुविवाह जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई लड़ने को तैयार हो रही हैं. बरेली में तीन तलाक़ पीड़ित महिलाओं के हक़ के लिए लड़ाई लड़ रहा 'मेरा हक़ फाउंडेशन' अब हलाला और बहुविवाह के खिलाफ लड़ाई लड़ेगा.

बरेली:तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब मुस्लिम महिलाएं हलाला जैसी कुप्रथा और बहुविवाह जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई लड़ने को तैयार हो रही हैं.  बरेली में तीन तलाक़ पीड़ित महिलाओं के हक़ के लिए लड़ाई लड़ रहा 'मेरा हक़ फाउंडेशन' अब हलाला और बहुविवाह के खिलाफ लड़ाई लड़ेगा.

100 रुपये में हलाला और फिर निकाह के बाद तलाक़

हलाला की रश्म बिना सोचे समझे बगैर किसी गलती के अपनी पत्नी को तलाक़ देने वाले पुरुषों को सज़ा देने के लिए बनाई गई थी. मगर समय गुजरने के साथ ये रस्म औरतों के लिए परेशानी बन गई. पुरुषों के लिए जो रस्म सज़ा के लिए बनाई गई थी वो रस्म अब उनके लिए मज़ा बन गई है. और पुरुष उस रस्म का फायदा उठाकर अपनी पत्नी को तलाक़ दे देते है. बरेली में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां बारादरी थाना क्षेत्र में रहने वाली तारा बी की शादी 5 साल पहले उनके चचेरे भाई अकबर से हुई थी.

अमित शाह ने उड़ाया महागठबंधन का मजाक, कहा- 18 साल की लड़की से शादी के लिए खड़े हुए एक-एक साल के 14 लड़के

शादी के साल भर बाद जिस वक्त तारा बी गर्भ से थी उसी दौरान उन्हें तीन तलाक़ देकर घर से निकाल दिया गया. तारा बी ने जब अदालत में मुकदमा दायर किया तो दबाब में उसका पति फिर से उसे रखने को राजी हो गया. इस्लाम के मुताबिक अब तारा बी को हलाला की रश्म से गुजरना था, जिसके लिए उसका पति 100 रुपए में एक युवक को लेकर आया और फिर उससे हलाला करवाया. हलाला के बाद उसके पति ने फिर से तारा से निकाह कर लिया. लेकिन कुछ समय बाद फिर से उसे तलाक़ दे दिया गया. तारा बी अब परेशान है. लेकिन वो अब इस कुप्रथा के खिलाफ लड़ना चाहती हैं.

बेटी की मौत वाले दिन पति ने की दूसरी शादी

परतापुर की रहने वाली रुहिना खातून की शादी शाहजहांपुर के असफाक हुसैन से 2010 में हुई थी. शादी के बाद उसकी दो बेटियां हुई. बड़ी बेटी 7 साल की है छोटी को कैंसर था जिसकी मौत हो गई. दोनों बेटियां होने से नाराज पति अशफाक ने दूसरी शादी कर ली. अशफाक ने मानवता की सारी हदें पार करते हुए उस दिन दूसरी शादी की जिस दिन उसकी बेटी की मौत हुई. रुहीना भी अब बहुविवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ खड़ी हो गई हैं.

इलाहाबाद : एनकाउंटर में मारा गया अस्सी हजार का ईनामी डकैत, दर्ज थे कई संगीन मामले

बहुविवाह की शिकार हुई तहज़ीब खातून

तारा बी और रुहिना खातून की तरह की सैलानी की रहने वाली तहजीब खातून भी परेशान हैं. उनके पति ने भी दूसरी शादी कर ली है. तहजीब खातून की शादी 2003 में आरिफ के साथ हुई थी. जिसके बाद उसके दो बेटे भी हुए लेकिन उसके बावजूद आरिफ ने पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी कर ली. आरिफ अब दूसरी पत्नी के साथ रहता है. तहजीब खातून अपने दोनों बेटों के साथ अलग रहती हैं और सिलाई करके अपना और अपने दोनों बेटों का पेट पालती हैं. तहजीब भी चाहती है कि सरकार बहुविवाह और हलाला पर पाबंदी लगाए.

7 साल की बेटी को था ब्लड कैंसर, बेटी का दर्द देख यह पिता अब पीड़ितों को मुहैया कराता है ब्लड

मेरा हक़ फाउंडेशन लड़ रहा है बहुविवाह और हलाला के खिलाफ लड़ाई

हलाला और बहू विवाह के खिलाफ दायर याचिकाओं पर हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से जबाब मांगने के बाद मुस्लिम समाज मे इन दोनों रस्मों पर फिर से चर्चा शुरू हो गई है. मेरा हक़ फाउंडेशन की अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी की बहन फरहत नक़वी ने पहले से ही तीन तलाक़ पीड़ित महिलाओं की लड़ाई लड़ रही हैं और अब वो सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार के इस कदम का स्वागत कर रही हैं, और इन दोनों रस्मों की शिकार महिलाओं की मदद कर रही है. बता दें कि फरहत नक़वी खुद तीन तलाक़ की शिकार हैं और अब वो अपनी एक बेटी के साथ अपने मायके में रहकर अपनी मेरा हक़ फाउंडेशन संस्था चलाती हैं.

मदरसों में ड्रेस कोड: आज़म खान ने कहा- पहले मुख्यमंत्री योगी भी तो जीन्स पैंट पहनें

सती प्रथा की तरह पाबंदी लगे हलाला और बहुविवाह पर

जिस तरह से सती प्रथा पर रोक लगी उसी तरह इन दोनों प्रथाओं बहुविवाह और हलाला पर भी रोक लगनी चाहिए ताकि मुस्लिम महिलाओं को उनका हक़ मिल सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'1947 का फैसला...', 15 अगस्त पर PoJK के हालात पर बोले CM उमर अब्दुल्ला
'1947 का फैसला...', 15 अगस्त पर PoJK के हालात पर बोले CM उमर अब्दुल्ला
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
शहादत का सम्मान, STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र
शहादत का सम्मान, STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र
IG नरेंद्र कुमार राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित, अलीगढ़ से है नाता
IG नरेंद्र कुमार राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित, अलीगढ़ से है नाता

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget