एक्सप्लोरर

विरोध: टीवी धारावाहिक के खिलाफ मुस्लिम समाज का प्रदर्शन, चैनल से माफी मांगने को कहा

प्रदर्शनकारी मुस्लिम समाज ने धारावाहिक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए माफी मांगने और गलती ना दोहराने का आश्वासन मांगा.

लखनऊ: एक टीवी धारावाहिक में पैगंबर हजरत मोहम्मद के चाचा और हजरत अली के पिता हजरत अबू तालिब के बारे में कथित रूप से अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किए जाने के खिलाफ यहां शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद आसिफ मस्जिद में शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद नकवी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया.

प्रदर्शनकारी मुस्लिम समाज ने धारावाहिक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए माफी मांगने और गलती ना दोहराने का आश्वासन मांगा. इस संबंध में मौलाना जव्वाद ने मजलिस उलेमा हिंद की ओर से टीवी चैनल के निदेशक को पत्र लिखकर भी अपनी नाराजगी जताई और माफीनामा जारी करने के लिए कहा.

वहीं मस्जिद के बाहर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए इमाम जुमा मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा, "कोई भी मुसलमान हजरत अबू तालिब की शान में गुस्ताखी को बर्दाश्त नहीं कर सकता. कुछ लोग जो ऐसा कर रहे हैं, वे कुरान की तालीमात और सुन्नते पैगंबर से अनजान हैं. हमने टीवी चैनल के निदेशक को एक पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जताई है. यदि चैनल जल्द ही माफी नहीं मांगता है, तो बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा."

मौलाना ने कहा कि इस संबंध में चर्चा के लिए वह दिल्ली जा रहे हैं, जहां सरकार के लोगों से भी बात की जाएगी, ताकि चैनल अपनी हरकत के प्रति शर्मिदगी व्यक्त करते हुए माफी मांगे. अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो हमें कानूनी कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.

मौलाना जव्वाद समेत सभी ओलमा ने मांग की है कि चैनल जल्द से जल्द माफीनामा जारी करे. अगर उन्होंने अज्ञानता में ऐसा किया है तो उन्हें तारीख का अध्ययन करना चाहिए.

मौलाना जव्वाद ने कहा, "ऐसे चैनल केवल मनोरंजन का माध्यम होते हैं, इसलिए उन पर एसे ही कार्यक्रम प्रसारित किए जाने चाहिए, ऐसे चैनलों पर किसी भी धर्म के लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाने वाले कार्यक्रम प्रसारित करने पर रोक लगानी चाहिए."

उन्होंने कहा कि इस संबंध में केंद्र सरकार भी सख्त निर्देश जारी करे, ताकि कोई भी चैनल अपनी सीमा लांघने की कोशिश ना करे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
रेखा आर्य के पति पर लगे आरोपों की जांच के लिए SIT गठित, ऑडियो की होगी जांच
रेखा आर्य के पति पर लगे आरोपों की जांच के लिए SIT गठित, ऑडियो की होगी जांच
राहुल गांधी युवाओं को गुमराह कर रहे! BJP ने दी चेतावनी
राहुल गांधी युवाओं को गुमराह कर रहे! BJP ने दी चेतावनी
बिकरू कांड: विकास दुबे के ड्राइवर राम सिंह को मिली जमानत, जेल से आएगा बाहर
बिकरू कांड: विकास दुबे के ड्राइवर राम सिंह को मिली जमानत, जेल से आएगा बाहर

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget