एक्सप्लोरर

लोगों के लिए 'खतरा' बताकर प्रशासन ने गिरा दिया मुंशी प्रेमचंद का 'घर'

महोबा: कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद ने जिस किराए के घर में कथा संसार रचा, उसे सहेजने की बजाय प्रशासन ने लोगों के लिए 'खतरा' बताकर चंद समय में ढाह दिया. समाज का पहरुआ बनने का ढोंग करने वाले सिर्फ तमाशबीन बने रहे.

रात में दीये की रोशनी में लिखते थे उपन्यास

उत्तर प्रदेश के महोबा जिला मुख्यालय में मुंशी प्रेमचंद वर्ष 1909 की जुलाई में कानपुर से डिप्टी इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल के पद पर तबादले के बाद यहां आए थे. तब उनकी उम्र महज 29 साल थी. मुख्यालय के छजमनपुरा मुहल्ले में ओमप्रकाश श्रीवास्तव के घर में किराए पर रहकर दिन में शिक्षा व्यवस्था की कमान संभालते थे और रात में दीये की रोशनी में उपन्यास लिखते थे.

इस किराए के घर को मुंशी जी 1914 तक अपना आशियाना बनाए रहे. उन दिनों मुंशी जी के बारे में कोई नहीं जानता था, मगर उनके यहां से चले जाने के बाद उनके लिखे उपन्यासों और कहानियों को पढ़कर लोग समझ पाए कि 'जिन्हें हम 'मुंशी जी' कहते थे, वही हैं मुंशी प्रेमचंद'.'

17 दिसंबर को ढाह दिया मुंशी प्रेमचंद का 'घर'

मुंशी जी के किराए के आशियाने का कुछ हिस्सा इसी साल 16 अगस्त की भारी बारिश में गिर गया था, प्रशासन ने उसे सहेजने की जरूरत नहीं समझी. इतना ही होता, तब भी गनीमत थी, अधगिरा घर देखकर लोगों के जेहन में मुंशी जी की याद जरूर ताजा होती. लेकिन प्रशासन और नगर पालिका ने संयुक्त रूप से बुल्डोजर चलवा कर 17 दिसंबर को ढाह दिया.

जिस समय मुंशी जी के आशियाने पर बुल्डोजर चल रहा था, उस समय खुद को समाज का पहरुआ होने का ढोंग करने वाले कई लोग और जिम्मेदार अधिकारी तमाशबीन बने रहे. अब वहां मुंशी जी की याद में मलबे का बड़ा 'ढेर' है.

अचानक गिरने से हो सकता था लोगों को 'खतरा'

मुंशी जी का आशियाना ढहाते समय वहां मौजूद रहे उपजिलाधिकारी (सदर) प्रबुद्ध सिंह से जब रविवार को पूछा गया तो उनका कहना था, "मुंशी जी का घर जर्जर हो चुका था और इसके अचानक गिरने से लोगों को 'खतरा' हो सकता था."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रिजीम चेंज' के बाद प्रशांत भूषण का विवादित बयान, व्यापारियों को बताया 'बीजेपी के गुर्गे'
'रिजीम चेंज' के बाद प्रशांत भूषण का विवादित बयान, व्यापारियों को बताया 'बीजेपी के गुर्गे'
आजम खान के वकील का चौंकाने वाला दावा- हमें नहीं पता उन्हें कौन साथ ले गया
आजम खान के वकील का चौंकाने वाला दावा- हमें नहीं पता उन्हें कौन साथ ले गया
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला बोले, 'अगर हम इतने ही बुरे हैं तो हमें जीने का हक नहीं'
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला बोले, 'अगर हम इतने ही बुरे हैं तो हमें जीने का हक नहीं'
Azam Khan Arrest Live Updates: ED की हिरासत में आजम खान, अखिलेश यादव ने बीजेपी को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
ED की हिरासत में आजम, अखिलेश ने BJP को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Arrest Live Updates: ED की हिरासत में आजम खान, अखिलेश यादव ने बीजेपी को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
ED की हिरासत में आजम, अखिलेश ने BJP को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'गरीबी, नक्सल और विकास...', PM मोदी बोले- सरदार पटेल के बिना देश की कल्पना नामुमकिन
'गरीबी, नक्सल और विकास...', PM मोदी बोले- सरदार पटेल के बिना देश की कल्पना नामुमकिन
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget