एक्सप्लोरर

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक गोली मारे जाने से पहले हुई थी मारपीट

बाहुबली मुन्ना बजरंगी मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मुन्ना के शव पर चोट के निशान मिले जिनसे लग रहा है कि उसके साथ मारपीट भी हुई थी.

बागपत: बाहुबली मुन्ना बजरंगी मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मुन्ना के शव पर चोट के निशान मिले जिनसे लग रहा है कि उसके साथ मारपीट भी हुई थी. एसपी बागपत जयप्रकाश ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोलियों के निशान के साथ-साथ चोटों के भी निशान मिले हैं. हालांकि उन्होंने यह नहीं कहा कि माफिया डॉन के साथ मारपीट की गई थी. उन्होंने कहा कि ये सब जांच का विषय है. जांच अधिकारी के पास पोस्टमार्टम रिपोर्ट है जिसमें लिखा है कि बजरंगी के शव पर कुछ चोटें मिली हैं साथ ही गोली के भी निशान मिले हैं. जो गोली के निशान मिले हैं उनसे साफ है कि गोली करीब से मारी गई हैं लेकिन सटा कर नहीं मारी गईं. 8 जुलाई की रात को नौ बजे जब मुन्ना बजरंगी बागपत जेल पहुँचा तो वेस्ट यूपी के कुख्यात सुनील राठी ने उसका शानदार स्वागत किया था, मगर सुबह होते ही उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. बागपत जिला जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या का मामला अब सियासी रंग भी पकड़ने लगा है. मुन्ना बजरंगी पर रंगदारी का आरोप लगाने वाले पूर्व बीएसपी विधायक लोकेश दीक्षित को बहुजन समाज पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है. बीएसपी सुप्रीमो मायावती के आदेश पर लोकेश दीक्षित पार्टी से निष्कासित कर दिए गए हैं. बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने आरोप लगाया है कि मनोज सिन्हा, धनंजय सिंह और कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय इस हत्या के पीछे बड़े किरदार हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget