एक्सप्लोरर

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड ने बढ़ाई मुख्तार अंसारी के परिजनों की चिंता

अफजाल ने सवाल उठाया, 'इस सरकार से कोई उम्मीद है क्या ? सभी उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं.' उन्होंने कहा कि मुख्तार जब उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र में शामिल हो रहे थे तो उन्होंने कहा था कि उनके जीवन को खतरा है, लेकिन सवाल यह है कि सुरक्षा किससे मांगी जाए.

लखनऊ: माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के कुछ दिन बाद ही जेल में बंद एक अन्य डॉन मुख्तार अंसारी के परिजनों ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. दिनदहाड़े जेल में हुई बजरंगी की हत्या ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है.  मुख्तार के भाई अफजाल ने आज फोन पर कहा कि जहां तक सुरक्षा का प्रश्न है, इस सरकार से कोई उम्मीद नहीं की जा सकती.

अफजाल ने सवाल उठाया, 'इस सरकार से कोई उम्मीद है क्या ? सभी उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं.' उन्होंने कहा कि मुख्तार जब उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र में शामिल हो रहे थे तो उन्होंने कहा था कि उनके जीवन को खतरा है, लेकिन सवाल यह है कि सुरक्षा किससे मांगी जाए. ज​ब मुख्यमंत्री खुद ही सदन में कह रहे हैं कि 'ठोंक दिया जाएगा' तो पुलिस वस्तुत: फर्जी मुठभेड़ें कर रही है.

उन्होंने दावा किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति ​में गिरावट आई है. बलात्कार और हत्या की घटनाएं रोजाना हो रही हैं. बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने 29 जून को एक प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया था कि उनके पति के जीवन को खतरा है.

इस बीच बागपत के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी सुनील राठी ने बजरंगी को मारने के बाद सारे सबूत मिटा दिए थे. बता दें कि पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश देने से मना कर दिया है. सवाल उठ रहे हैं कि क्या सांसद बनने का सपना मुन्ना बजरंगी की जिंदगी पर भारी पड़ गया. उसका परिवार राजनीतिक रंजिश में हत्या का शक जता रहा है और खुल कर कुछ नेताओं का नाम ले रहा है. मुन्ना के मर्डर ने यूपी के राजनीतिक समीकरण को प्रभावित कर दिया है.

चर्चा है कि मुन्ना बजरंगी की राजनीतिक महत्वकांक्षा उसकी मौत की वजह बनी. मुन्ना बजरंगी ने 2015 में खुद चुनाव लड़ने का एलान किया था और इलाके में चर्चा थी कि जौनपुर से इस बार मुन्ना बजरंगी चुनाव लड़ सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget