एक्सप्लोरर

मुंबई: गणपति की मूर्ति बनाने वाले कारखानों में सन्नाटा, कारीगरों के सामने रोजी-रोटी का संकट

हर साल इस वक्त तक गणपति की मूर्ति बनाने वाले कारखानों में काम शुरू हो जाता है और मूर्तियों की बुकिंग कराने वालों की भारी भीड़ लगी रहती है लेकिन कोरोना की वजह से इन कारखानों में इस बार सन्नाटा पसरा है.

मुंबईः कोरोना संकट की वजह से इस साल मुंबई के गणपति उत्सव में भी रौनक नहीं दिखेगी. जिन कारखानों में गणपति की मूर्तियां बनाई जाती हैं वहां जून के महीने में काफी भीड़ रहती है. तमाम लोग अपने गणपति पंडालों और घर में स्थापित करने वाली गणपति की मूर्तियों की बुकिंग करने के लिए आते थे लेकिन इस साल कोरोना संकट में गणपति कारखानों में सन्नाटा पसरा है.

मूर्तिकार राजेश पवार की माने तो हर साल गणपति उत्सव के चार महीने पहले ही वह मूर्तियों के बनाने, उन्हें कलर करने और उनकी बुकिंग के काम में लग जाते थे. जून के महीने में इस वक्त तक करीब 300 से 400 मूर्तियों की बुकिंग हो जाती थी लेकिन कोरोना संकट की वजह से हालात यह हैं कि अभी तक उनकी सिर्फ चार या पांच मूर्तियों की बुकिंग हुई है.

मूर्तिकार राजेश पवार बताते हैं, "इस वक्त तक उनके कारखाने में करीब 10 कारीगर लगातार मूर्तियों को बनाने और रंगने का काम करते थे लेकिन इस साल उनके पास सिर्फ एक कारीगर है. लेकिन इस उम्मीद के साथ वह गणपति मूर्तियों का कारखाना खोल कर बैठे हैं कि गणपति बप्पा सब का कल्याण करेंगे. अगस्त महीने में गणपति उत्सव आते-आते कोरोना संकट से लोगों को काफी निजात मिलेगी और लोग धूमधाम से छोटी मूर्तियों के साथ घरों में उत्सव मनाएंगे जिससे लोगों का कल्याण होगा और उनकी रोजी-रोटी भी चलेगी."

हालांकि, कोरोना संकट के दौरान गणेश उत्सव को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने अभी तक किसी भी तरह की गाइडलाइन जारी नहीं की है. लेकिन गणपति मूर्तिकारों और गणपति मंडलों की मानें तो इस बार ज्यादातर बड़ी मूर्तियां स्थापित नहीं की जाएंगी. लोग कोशिश करेंगे कि छोटी मूर्तियों के साथ ही अपने घर पर गणपति बप्पा को लाकर गणेश उत्सव को मनाएं ताकि ज्यादा भीड़भाड़ ना हो सके और कोरोना के कहर को और बढ़ने से बचाया जा सके.

एक तरफ शिवसेना ने की चीन की निंदा, दूसरी तरफ उद्धव ठाकरे की सरकार का चीनी कंपनी के साथ करार 

17 साल से पत्रकारिता, बैग फिल्म्स,स्टार न्यूज़ फिर एबीपी न्यूज़ के क्राइम शो रेड अलर्ट , शूट आउट का प्रोड्यूसर रहा, मुंबई लाइव डेली न्यूज़ शो का प्रोड्यूसर रहा, तमाम स्टिंग ऑपेरशन किये और सनसनी क्राइम शो टीम के साथ इन्वेस्टिगेटिव न्यूज़ का हिस्सा रहा। कई सालों से मुम्बई में abp न्यूज़ के साथ जनरल न्यूज़ के लिए रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
मुंबई: D-कंपनी की तर्ज पर चल रही थी Z-कंपनी, 12 लोग गिरफ्तार
मुंबई: D-कंपनी की तर्ज पर चल रही थी Z-कंपनी, 12 लोग गिरफ्तार
J&K: पैलेट गन पीड़िता को राहत, LPG एजेंसी के लिए ₹41 लाख मंजूर
J&K: पैलेट गन पीड़िता को राहत, LPG एजेंसी के लिए ₹41 लाख मंजूर
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget