एक्सप्लोरर

मैं तो शिवराज सिंह को भी कांग्रेस में शामिल होने का न्यौता देता हूं: कमलनाथ

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमलानाथ पूछा गया कि क्या वह गौर को कांग्रेस में शामिल होने का आमंत्रण देगें, जिस पर पूर्व केन्द्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कमलनाथ ने कहा, ‘‘मैं तो शिवराज को भी निमंत्रण देता हूं’’.

भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कांग्रेस में शामिल होने का न्यौता दिया है. दरअसल वरिष्ठ बीजेपी नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने एक कार्यक्रम में छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से सांसद और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ की छिंदवाड़ा के विकास के लिये सराहना की थी. प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमलानाथ पूछा गया कि क्या वह गौर को कांग्रेस में शामिल होने का आमंत्रण देगें, जिस पर पूर्व केन्द्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कमलनाथ ने कहा, ‘‘मैं तो शिवराज को भी न्यौता देता हूं’’.

इसके साथ ही कमलनाथ ने कहा,‘‘ बाबूलाल गौर जी एक सच्चे इंसान हैं, बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं, जिन्होंने सच्चाई स्वीकार की. उन्होंने कहा कि गौर ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि वह सच्चाई जानते हैं. जब गौर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री थे और मैं केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री. तब मैंने अपने कार्यकाल में सबसे ज्यादा धन मध्यप्रदेश को दिया. मैंने मध्यप्रदेश के लिये 4500 करोड़ से अधिक रुपये जारी किये.’’ इसके बाद कमलनाथ से पूछा गया कि क्या आप आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने कहा, ‘‘मैंने तय नहीं किया है कि मैं लडूंगा, क्योंकि मैं सांसद हूं. साथ ही ये भी चर्चा है कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ-साथ हो सकते हैं. तो जब इन सब चीजों का फैसला होगा तभी मैं फैसला करूंगा.’’

अमित शाह द्वारा चुनाव आयोग को लिखी गई चिठ्ठी का भी किया जिक्र

कमलनाथ ने कहा, ‘‘ अमित शाह ने भी इस बारे में विधि आयोग को चिठ्ठी लिखी है, तो कोई मजाक करने के लिये तो नहीं लिखी होगी. यह चिठ्ठी किसी छोटे कार्यकर्ता नहीं बल्कि अमित शाह ने लिखी है. उन्होंने चिठ्ठी लिखी और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला और लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की मांग की है. तो इस वजह से इसमें गंभीरता दिखती है.’’ साथ ही उन्होंने नोटबंदी को पूरी तरह से असफल करार देते हुए कहा, ‘‘इससे बाजार में प्रचलित नोटों से ज्यादा नोट बैंकों में जमा हो गए.’’

पीएम मोदी ने किया इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का उद्घाटन: 650 शाखाएं, 3250 डाककेंद्रों का काम शुरू

शिखर समागम 2018 : अब दंगा करने वाले सत्ता में आ गये तो दंगे कैसे होंगे-अखिलेश यादव

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का आपत्तिजनक बयान- राहुल गांधी कीड़े जैसे, मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती कराना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर, सरकार चाहती है…', RJD का बड़ा बयान
'महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर, सरकार चाहती है…', RJD का बड़ा बयान
लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget