एक्सप्लोरर

MP: दिग्विजय सिंह का आरोप- सरकार गिराने के लिये कांग्रेस विधायक को 100 करोड़ रुपये का लालच दे रही है BJP

प्रदेश विधानसभा परिसर में सिंह ने कहा, मैहर से बीजेपी के विधायक नारायण त्रिपाठी ने मुरैना जिले के संबलगढ़ से कांग्रेस के विधायक बैजनाथ कुशवाह से संपर्क किया और उन्हें एक ढाबे पर ले गये.

भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी नेताओं पर मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार गिराने के लिये कांग्रेस के एक विधायक को 100 करोड़ रुपये का प्रस्ताव देने का आरोप लगाया है. प्रदेश विधानसभा परिसर में सिंह ने कहा, ''मैहर से बीजेपी के विधायक नारायण त्रिपाठी ने मुरैना जिले के संबलगढ़ से कांग्रेस के विधायक बैजनाथ कुशवाह से संपर्क किया और उन्हें एक ढाबे पर ले गये. वहां बीजेपी के नेता और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा और विश्वास सारंग ने कुशवाह से मुलाकात की और कांग्रेस की सरकार गिराने के लिये 100 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव दिया. इसके साथ ही दोनों ने बीजेपी की बनने वाली नई प्रदेश सरकार में मंत्री पद देने का लालच भी कुशवाह को दिया.''

कांग्रेस के कई विधायकों को इस प्रकार का लालच देने का दावा करते हुए सिंह ने कहा कि बीजेपी नेताओं ने कुशवाह से तैयार खड़े चार्टर हवाई जहाज में साथ चलने के लिये कहा, लेकिन कुशवाह ने इससे इंकार कर दिया. उन्होने कहा, ''शिवराज सिंह चौहान विचलित हैं क्योंकि वह अपनी हार को पचा नहीं पा रहे हैं.''

दिग्विजय सिंह के आरोपों के सवाल पर मिश्रा ने कहा, ''वह काफी समय से इस प्रकार के आरोप लगा रहे हैं. छपास रोग के कारण किसी पर अनर्गल आरोप नहीं लगाना चाहिये. मैं किसी ढाबे पर नहीं गया. यदि उनके पास सबूत है तो उन्हें इस मामले में कानूनी कार्रवाई करना चाहिये.''

वहीं नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी विधायक गोपाल भार्गव ने दिग्विजय सिंह के बयानों को गंभीरता से नहीं लेने की बात कही. भार्गव ने कहा, ''इतनी बड़ी राशि आपने सुनी नहीं होगी. दिग्विजय के बयान को गंभीरता से नहीं लेना चाहिये. वह गप्पबाजी करते हैं. आप जानते हैं केन्द्र में बीजेपी की अटल सरकार एक वोट से गिर गई थी. इसलिये बीजेपी इस तरह के हथकंडों में विश्वास नहीं करती है.''

वहीं विश्वास सारंग ने कांग्रेस नेता को चुनौती दी कि सिंह अपने आरोप साबित करें. सारंग ने कहा, ''यह शिगूफेबाजी है. अब वे साबित करें कि हम किसी ढाबे में गये थे. कांग्रेस की सरकार है, कार्रवाई करे. वीडियो दिखाये. अगर यह साबित होता है तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा.''

कांग्रेस विधायक एनपी प्रजापति बने मध्य प्रदेश विधानसभा के नए स्पीकर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी नीत एनडीए सरकार द्वारा सवर्णों में गरीबों को सरकारी नौकरियों में दस फीसदी आरक्षण देने के सवाल पर दिग्विजय ने कहा कि इन परिवारों को आरक्षण देने का कांग्रेस हमेशा से समर्थन करती रही है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget