एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: किसानों के खाते में कर्ज माफी का पैसा जाना शुरू हुआ, CM बोले-जो कहा वो किया

कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी कहती थी कि किसानों का कर्जा माफ हो ही नहीं सकता, लेकिन कांग्रेस ने यह करके दिखा दिया है. प्रदेश में किसानों के खातों में कर्ज माफी की राशि डालने का अभियान आज से शुरु हो गया है.

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश सरकार ने आज से प्रदेश के किसानों के खाते में कर्ज माफी की राशि डालने का अभियान शुरू कर दिया है. यह राशि ‘जय किसान फसल ऋण माफी योजना’ के तहत किसानों के ऋण खातों में राज्य सरकार द्वारा ट्रांसफर की जा रही है. इस योजना के तहत प्रदेश के करीब 50 लाख किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्जा माफ होगा और राज्य सरकार के राजकोष पर इससे करीब 40,000 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रतलाम जिले के नामली में अपनी इस महत्वाकांक्षी योजना का विधिवत शुभारंभ करते हुए कहा, ‘‘प्रदेश में कांग्रेस सरकार बने अभी दो माह हुए हैं. जनता ने हम पर जो विश्वास किया, उस पर खरा उतरने के लिए हम पांच साल का इंतज़ार नहीं करेंगे, बल्कि दिन-रात राज्य का विकास करेंगे.’’ उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत प्रदेश के लगभग 50 लाख किसानों का 40,000 करोड़ रुपये का कर्जा माफ हो रहा है.

कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी कहती थी कि किसानों का कर्जा माफ हो ही नहीं सकता, लेकिन कांग्रेस ने यह करके दिखा दिया है. प्रदेश में किसानों के खातों में कर्ज माफी की राशि डालने का अभियान आज से शुरु हो गया है. उन्होंने कहा कि सरकार के सामने अब दूसरी चुनौती युवाओं को रोजगार देना है. युवा व्यवसाय के मौके चाहता है, काम चाहता है, जो केवल नारों से नहीं मिलेगा. इसके लिए जमीनी स्तर पर कार्य किये जा रहे है.

इस योजना के तहत रतलाम जिले में ही 40,000 से भी ज्यादा किसानों के 134 करोड़ रुपये से अधिक राशि के कर्ज माफ किए जा रहे हैं. कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी ने पिछले 15 सालों तक किसानों और युवाओं को बरगलाया और उन्हें परेशान किया. पिछले साल दिसंबर में तत्कालीन बीजेपी नीत सरकार ने जो प्रदेश हमें सौपा था, वह किसानों की आत्महत्या, महिलाओं पर अत्याचार और बेरोजगारी में नंबर वन था.

इस दौरान, नामली में मुख्यमंत्री ने विभिन्न शासकीय विभागों के लगभग 197 करोड़ रुपये की लागत के 30 निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया.

असमः जहरीली शराब पीने से अब तक 30 लोगों की मौत, जांच के आदेश दिए गए

पुलवामा हमला: दिल्ली पुलिस ने शहीदों के परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये का दान दिया

पीएम मोदी कल देश की सबसे लंबी LPG पाइपलाइन की आधारशिला रखेंगे

CBI ने चंदा कोचर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया, देश छोड़कर नहीं जा पाएंगी

कांग्रेस ने किया दावाः सत्ता में आए तो राम मंदिर बनाने की होगी कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
केशव प्रसाद मौर्य के मदरसे वाले बयान पर भड़की AIMIM, आजादी का किया जिक्र
केशव प्रसाद मौर्य के मदरसे वाले बयान पर भड़की AIMIM, आजादी का किया जिक्र
कांग्रेस करेगी प्रशांत किशोर के साथ अलायंस? जनसुराज चीफ ने दिए ये संकेत
कांग्रेस करेगी प्रशांत किशोर के साथ अलायंस? जनसुराज चीफ ने दिए ये संकेत
बांकीपुर में हार, नीतीश कुमार और PM मोदी में क्या हुई बात? 'प्रधानमंत्री ने कहा…'
बांकीपुर में हार, नीतीश कुमार और PM मोदी में क्या हुई बात? 'प्रधानमंत्री ने कहा…'

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget