एक्सप्लोरर
मोदी का वाराणसी दौरा: 10 योजनाओं का करेंगे लोकार्पण, क्षेत्र की जनता को देंगे ढाई हजार करोड़ की सौगात
मोदी यहां पर कचहरी बाबतपुर फोर लेन, हरहुआ से गोइठहां तक रिंग रोड, 3 सीवेज पंपिंग स्टेशन, एमएलडी चौकाघाट, दिनापुर एसटीपी सहित कुल 10 योजनाओं का लोकार्पण करेंगे.

(फाइल-फोटो)
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 नवंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों को ढाई हजार करोड़ रुपए का तोहफा देंगे. प्रधानमंत्री हरहुआ के वाजिदपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान वह 10 योजनाओं का लोकार्पण करने के साथ ही सात नई योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे. बीजेपी जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री दो बजे हेलीकॉप्टर से रामनगर के मल्टी माडल टर्मिनल पर उतरेंगे. यहां मल्टी माडल टर्मिनल के लोकार्पण के बाद वह बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे. यहां से वें हरहुआ के वाजिदपुर गांव पहुंच कर एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान मोदी यहां पर कचहरी बाबतपुर फोर लेन, हरहुआ से गोइठहां तक रिंग रोड, 3 सीवेज पंपिंग स्टेशन, एमएलडी चौकाघाट, दिनापुर एसटीपी सहित कुल 10 योजनाओं का लोकार्पण करेंगे. साथ ही रामनगर में ड्रेन और ट्रीटमेंट वर्क, लहरतारा बीएचयू फुटपाथ मार्ग, रामनगर के डोमरी में हैलीपैड निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे. MP चुनाव: राहुल की आंख मारने वाली फोटो के साथ बीजेपी का विज्ञापन, लिखा- यही है कांग्रेस की हकीकत मोदी के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, चंद्रबाबू से मिले गहलोत, 22 नवंबर को हो सकती है गैर NDA दलों की बैठक MP चुनाव: कांग्रेस का वादा, सत्ता में आए तो सरकारी परिसरों में RSS की शाखाएं लगाने पर प्रतिबंध लगाएंगे यह भी देखें:
और पढ़ें























